पति की हत्यारन निकली पत्नी, गिरफ्तार, वजह कर देगी हैरान…

NewsScale Digital
2 Min Read

लातेहार। लातेहार जिला अंतर्गत मनिका थाना क्षेत्र के जेरूआ गांव में बीते रविवार रात 25 वर्षीय यशवंत सिंह की बलाइंड हत्या कर दी गयी थी। जिसकी गुत्थी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 34 घंटे के अंदर सुलझा ली है। मनिका थाना प्रभारी शशि कुमार द्वारा हत्या की गुत्थी सुलझते ही युवक की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी निर्मला देवी को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार युवक की हत्या के पीछे पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद है। पुलिस ने बताया कि मृतक शराब का आदि था और शराब पीने की वजह से दोनों के बीच आये दिन लड़ाई-झगड़ा होते रहता था। रविवार शाम आंवला की चटनी बनाने को लेकर दोनों में लड़ाई-झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसी दिन देर रात नशे की हालत में यशवंत अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने लगा।

इससे नाराज पत्नी ने गुस्से में आकर पास में ही रखे तेज धारदार कुल्हाड़ी से पति के सिर पर वार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। हालांकी घटना के बाद पुलिस से बचने के लिए मृतक की पत्नी ने तरह-तरह का बहाना बनाया। लेकिन पुलिस को मृतक की पत्नी पर शक हुआ और थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ हत्या की गहनता से जांच करते हुए साक्ष्य जुटाये। इसके बाद हत्या में शामिल मृत की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मृतक की पत्नी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *