गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय निवासी प्रेम राणा खेल के क्षेत्र में मुंबई में भी अपनी पहचान बना रहे हैं। नव झारखंड फाउंडेशन के तत्वधान में खिलड़ियों को सम्मान समारोह आयोजित धारा ढाबा मीरा रोड में किया गया। इस सम्मान समारोह में नेशनल टेनिस क्रिकेट अंपायरिंग में सफलता हासिल करने वाले झारखंड राज्य के चतरा जिले के प्रेम राणा पिक्कल बॉल में नेशनल गोल्ड मैडल जीत चुके जिगर विश्वकर्मा पिता विनय विश्वकर्मा हजारीबाग झारखंड, और क्रिकेट में सुर्य कुमार यादव के साथ मुंबई प्रीमियर लीग में खेल चुके जिगर राणा पिता सुरेंद्र राणा, मुंबई में क्रिकेट खेल रही नेहा कुमारी पिता बिनोद राणा कोडरमा को नव झारखंड फाउंडेशन के केंद्रीय अध्यक्ष किशोरी राणा के नेतृत्व में अंगवस्त्र और बुके देकर व सम्मानित किया गया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस सम्मान समारोह का संचालन समाजसेवी सुमन रजक ने किया। जबकी समारोह में समाजसेवी ईश्वर गुप्ता, नव झारखंड फाउंडेशन के सचिव अमर सिंह, मीरा रोड के अध्यक्ष युगल किशोर दांगी, सक्रिय सदस्य तिलेश्व यादव, धारा ढाबा के मैनेजर अभय तिवारी, पाली विलेज ढाबा के मैनेजर राशि आदि शामिल थे।
प्रेम राणा ने जीता नेशनल गोल्ड मेडल
On: July 22, 2025 11:49 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group
Join Now

















Total Users : 1239868
Total views : 3094675