मयूरहंड (चतरा)। जिले के मयूरहंड प्रखंड में विशेष प्रमंडल विभाग चतरा द्वारा पंचायत सचिवालयों के मरम्मती कार्य कारवाई जा रही है। जिसमें विभाग द्वारा संवेदकों को लूट की छूट दे दी गई है। विभाग द्वारा संवेदक पर मेहरबान होकर मरम्मती कार्य के लिए मॉडल स्टमिट लगभग 24 से 25 लाख रुपये की बनाई गई है। उक्त राशि को अगर सही इस्तेमाल किया जाए तो प्रखंड के सभी मॉडल पंचायत सचिवालय के रूप में स्थापित होगा। परंतु विभागीय लापरवाही के कारण मरम्मती के नाम पर राशि की खानापूर्ति की जा रही है। उक्त आरोप मंझगावा मुखिया मनजीत सिंह ने संवेदक एवं विभागीय पदाधिकारियों पर लगाया है। मुखिया श्री सिंह ने कहा कि पंचायत भवन का निर्माण लगभग 12 से 14 लाख की लागत से हुआ है और मरम्मती के लिए 24 से 25 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उक्त राशि से पंचायत भवन चकाचक होने के साथ परिसर को भी सुन्दरीकरण की जा सकती है। परंतु संवेदक एवं विभागीय पदाधिकारियों की मिलीभगत से मरम्मती के नाम पर सरकारी राशि की बंदरबांट की जा रही है।