पत्थलगड़ा(चतरा)। एक वर्ष से फरार चल रहे एनडीपीएस के प्राथमिकी अभियुक्त जोधन यादव 36 वर्ष पिता प्रयाग यादव ग्राम हरहद थाना राजपुर जिला चतरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पत्थलगड़ा थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 17/2024 के अभियुक्त पत्थलगड़ा प्रखंड अंतर्गत मेराल के देवेंद्र मुंडा के साथ जोधन यादव एनडीपीएस में संलिप्त था, जो एक वर्ष से फरार चल रहा था। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर उसके गांव हरहद, थाना राजपुर से गिरफ्तार किया गया। वहीं अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया गया। छापेमारी में थाना प्रभारी के साथ पुअनि अरविंद कुमार रविदास एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।