टंडवा (चतरा)। सन्मार्ग के टंडवा प्रखंड संवाददाता अजीज अंसारी की 65 वर्षीय मां सैफुन खातून का निधन गुरुवार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उनका इलाज हजारीबाग सदर हॉस्पिटल में हो रहा था। जहां इलाज के दौरान निधन हो गया। परिजनों के अनुसार अंतिम संस्कार शुक्रवार को जुमा के नमाज के बाद किया जाएगा। वहीं पत्रकार की माता के असमय निधन पर पत्रकारों समेत स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व बुद्धिजीवियों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।