Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शांतिपूर्ण मोहर्रम का त्यौहार सम्पन्न, मेले व जुलूस में उमड़ी भीड़

On: July 8, 2025 6:54 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पत्थलगड़ा(चतरा)। जिले के पत्थलगड़ा प्रखंड में मोहर्रम का त्यौहार सोमवार को शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। ज्ञात हो कि रविवार रात्रि प्रखंड के बरवाडीह पक्का कुआं, बरवाडीह बड़का चौका, बनवारा, सिंघानी व नोनगांव में विधिवत गजेबाजे के साथ मुहर्रम का जुलूस निकाला गया। वहीं इमामबाड़ों में सुबह से मुस्लिम धर्मावलंबी जुटे व हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मातम मनाया। जुलूस में सैकड़ों की तादाद में लोगों ने हिस्सा लिया। जिसमें महिलाएं व बच्चे भी शामिल थे। जुलूस का उदघाटन जिप सदस्य रासेवक दांगी, सीओ उदल राम, मुखिया संदीप सुमन, थाना प्रभारी राकेश कुमार, समाजसेवी अरविंद ठाकुर व मोहर्रम प्रखंड कमिटी अध्यक्ष मौलाना महफूज रहमान आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। जिसके बाद जुलूस पूरे गांव का भ्रमण कर रात को ही समाप्त हो गई। इसके बाद दूसरे दिन सोमवार को पुनः सभी ताजिया जुलूस अपने-अपने स्थान से सुभाष चौक मेला स्थल पहुंचे। यहां सभी अखाड़ों के सदस्यों ने पारम्परिक अस्त्र-शस्त्र के एक से बढ़कर एक करतब प्रस्तुत किए। वहीं मुहर्रम को लेकर सुरक्षा के लिए व्यापक रूप से पुलिसकर्मी तैनात थे। साथ ही ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जा रही थी। जबकि सीओ सह प्रभारी बीडीओ उदल राम, थाना प्रभारी राकेश कुमार, सब इंस्पेक्टर अरविंद रविदास आदि हर गति विधि पर नजर रखे हुवे थे। मौलाना महफूज ने कहा कि आज यौमे आशूरा का जुलूस है, जिसमें कर्बला के शहीदों, खास तौर से हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद किया जा रहा है। उनके पैगामात को याद कर उस पर अमल करने का इरादा किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि आज से तकरीबन 1400 साल पहले कर्बला के मैदान में इमाम हुसैन ने अपने कुनबे के साथ शहादत दी थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सड़क हादसों का जोन बना संघरी घाटी: दो भारी ट्रकों के बीच भीषण टक्कर में चालक की मौत

राजद संगठन का विस्तार: समाजसेवी गुड्डू रजक बने युवा प्रखंड अध्यक्ष; कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

4 दर्जन बच्चों का रजिस्ट्रेशन डूबा, डीआरएस कॉलेज की मान्यता पर सवाल और डीएवी टंडवा में एडमिशन धांधली से फूटा गुस्सा

गांव में पसरा मातम, मवेशी चराने के दौरान हुआ हादसा; एक महिला गंभीर

बिना लाइसेंस, ओवरस्पीडिंग और ओवरलोडेड गाड़ियों पर चला प्रशासन का हंटर; चालकों में मचा हड़कंप

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म मामले में लंबे समय से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार; भेजा गया जेल

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर लाल किला में जुटे थे देश के 500 से अधिक आदिवासी समुदाय, चतरा के 18 गांवों से गए थे प्रतिनिधि

SSB निरीक्षक के नेतृत्व में हुआ आयोजन, बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा पर दिया गया जोर

अफवाहों पर न दें ध्यान, जुलूस के रूट मैप और समय-सारिणी को लेकर कमेटियों के साथ हुआ मंथन

360 छात्र-छात्राओं के बीच पीने के पानी का संकट, बाउंड्री नहीं होने से परिसर में घुस रहे मवेशी; स्वच्छता भगवान भरोसे

केसीसी से कम ब्याज पर ऋण लेकर आर्थिक स्थिति मजबूत करें किसान, शाखा प्रबंधक ने दी जानकारी

कक्षा 6 से 10वीं तक के छात्र-छात्राओं ने किया योगाभ्यास, शिक्षकों ने सिखाए स्वस्थ जीवनशैली के मूल मंत्र

Leave a Comment