Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

प्रेम टेनिस क्रिकेट एसोशिएशन के लेबल वन अंपायरिंग परीक्षा में हुए सफलता

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय निवासी खेल प्रेमी प्रेम कुमार राणा ने मुंबई में टेनिस क्रिकेट एसोशिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयेाजित लेबल वन अंपायरिंग की परीक्षा में सफलता हासिल की है। बताते चलें की मीनाताई ठाकरे स्टेडियम नासिक महाराष्ट्र में आयेाजित इस परीक्षा में भारत के कई राज्य से अंपायर के लिए अभ्यार्थी भाग्य आजमाने पहुंचे थे। जिसमें झारखंड के चतरा जिला अंतर्गत गिद्धौर प्रखंड से प्रेम कुमार राणा पिता स्व. कुलदीप राणा भी शामिल हुए और सफलता हासिल की। इस सफलता से गिद्धौर प्रखंड में खेल प्रेमियों में अत्यधिक खुशी है एवं प्रखंड के लोगों ने प्रेम के इस सफलता की प्रशंसा कर रहे हैं। वहीं जिप उपाध्यक्ष सह चतरा जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी उर्फ बिरजू तिवारी ने भी प्रशंसा करते हुए इस सफलता पर बधाई दी है। परिक्षा प्रतियोगीता में टेनिस क्रिकेट एशोसिऐशन के अध्यक्ष कनहैया गुर्जर, सचिव मीनाक्षी गिरी तथा उनकी पूरी टीम आदि मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment