Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पीएम नरेंद्र मोदी को मिला साइप्रस का सर्वाेच्च सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस

On: June 17, 2025 12:16 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोमवार को साइप्रस ने अपने सर्वाेच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया। प्रधानमंत्री को साइप्रस के राष्ट्रपति, निकोस क्रिस्टोडोलाइड्स ने ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस” से नवाजा है।

पीएम मोदी ने देश की जनता को समर्पित किया यह सम्मान

पीएम मोदी ने साइप्रस के सर्वाेच्च नागरिक पुरस्कार को देश की जनता को समर्पित किया। उन्होंने कहा, ”ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस सम्मान के लिए मैं आपका (साइप्रस के राष्ट्रपति), साइप्रस सरकार और साइप्रस के लोगों का अभिनंदन करता हूं। ये सम्मान केवल मेरा सम्मान नहीं है, ये 140 करोड़ भारतवासियों का सम्मान है। उनके सामर्थ्य और आकांक्षाओं का सम्मान है। ये हमारे देश के सांस्कृतिक भाईचारे और “वसुधैव कुटुंबकम” की विचारधारा का सम्मान है। मैं यह अवॉर्ड भारत और साइप्रस के महत्वपूर्ण संबंधों को,हमारे साझा मूल्यों को समर्पित करता हूं। सभी भारतीयों की तरफ से मैं ये सम्मान अत्यंत विनम्रता और कृतज्ञता से स्वीकार करता हूं।”

यह सम्मान शांति, सुरक्षा, संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और हमारे लोगों की समृद्धि के लिए हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक

पीएम मोदी ने आगे कहा कि ये सम्मान शांति, सुरक्षा, संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और हमारे लोगों की समृद्धि के लिए हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। मैं इस सम्मान को भारत और साइप्रस के संबंधों के प्रति एक जिम्मेदारी समझता हूं और मैं उस भाव से इसे स्वीकार करता हूं।उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी सक्रिय साझेदारी आने वाले समय में नई ऊंचाइयां छुएगी। हम मिलकर न केवल अपने देशों के विकास को मजबूत करेंगे, बल्कि एक शांतिपूर्ण और सुरक्षित वैश्विक वातावरण के निर्माण के लिए मिलकर योगदान देंगे।

पीएम मोदी ने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी लिखा पोस्ट

पीएम मोदी ने साइप्रस का सर्वाेच्च सम्मान मिलने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”साइप्रस के ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस’ का सम्मान पाकर मैं बहुत खुश हूं। मैं इसे हमारे देशों के बीच मित्रता को समर्पित करता हूं। ”इससे पहले श्रीलंका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वाेच्च सम्मान ‘मित्र विभूषण’ से नवाजा गया था। राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने उन्हें यह सम्मान दिया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जेपीएससी परीक्षा को लेकर चतरा प्रशासन अलर्ट, कदाचारमुक्त संचालन हेतु सख्त निर्देश

मनरेगा व आवास योजनाओं की समीक्षा, पंचायत सचिवों को सख्त निर्देश

प्रेम राणा बने स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष

तेली साहू समाज की प्रखंड समिति गठित, सम्मान समारोह में उमड़ी भीड़

विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, आठवीं जैक परीक्षा में सभी छात्र प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण

बुंदेल समाज की संगोष्ठी में कुरीतियों के उन्मूलन पर जोर

पुलिस की कार्रवाई, 1.6 किलो गीला अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

“स्कूल चलो अभियान” के तहत गूँजे शिक्षा के नारे; खंड शिक्षा अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की भव्य रैली

ए.के. इंटरनेशनल स्कूल का दबदबा; हाईस्कूल में 100% रहा परिणाम, अफ्शा खातून बनीं टॉपर

दुकान में घुसकर लोहे की रॉड से हमला… मौत के मुहाने तक पहुंचा दुकानदार

वीडियो कॉल पर मौत का लाइव मंजर… प्रेमिका ने फांसी लगाई, मंगेतर देखता रह गया सब कुछ

ऑपरेशन कोतीनीर में बड़ा वार… जंगल में गूंजीं गोलियां, चार माओवादी ढेर

Leave a Comment