Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

5 साल की मासूम के किडनैप-मर्डर करने वाले का पुलिस ने कर दिया एनकाउंटर…

On: April 13, 2025 11:45 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पांच साल की बच्ची के अपहरण कर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने 13 अप्रैल, 2025 को कर्नाटक के हुबली में एनकाउंटर कर दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था और मुठभेड़ में मारा गया। आरोपी की पहचान 35 साल के रितेश कुमार बिहार राज्य के पटना निवासी के रुप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध कथित तौर पर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का भी आरोप था।

पुलिस ने बच्ची का शव बरामद किया। घटना से आक्रोशित लोग अशोक नगर थाने के बाहर भारी संख्या में जमा होकर बच्ची के लिए न्याय की मांग की। इसके बाद पुलिस ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाने के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाले और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी का पता लगाया, जो एनकाउंटर में मारा गया।

हुबली-धारवाड़ के पुलिस आयुक्त एन शशि कुमार के अनुसार लड़की की मां उसी क्षेत्र के आस-पास के घरों में काम करते समय बच्ची को अपने साथ ले गई थी। तभी एक अनजान शख्स बच्ची को एक घर से उठा ले गया। काफी खोजबीन के बाद घर सामने स्थित खाली पड़े शेड के बाथरूम में बेहोशी की हालत में मिली, जहां उसे आखिरी बार देखा गया था। फिर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया।

हालांकी पुलिस ने बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न की पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई जानकारी नहीं है। मौत का कारण और किसी तरह से हमला हुआ था या नहीं, यह सब मेडिकल जांच के बाद पता चलेगा। पोस्टमार्टम से मौत के कारण के साथ पता चलेगा कि क्या यौन उत्पीड़न हुआ या नहीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

एसआईटी ने बच्चा चोरी के अंतरराज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश, 15 आरोपी गिरफ्तार, 12 बच्चे बरामद

भीषण सड़क हादसा: ओरसा घाटी में पलटी रिजर्व बस, 6 की मौत की आशंका, 30 से अधिक घायल

मनरेगा संविदा नियुक्ति परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, 34 पदों के लिए 265 अभ्यर्थी हुए शामिल

आपसी विवाद के दौरान हमला करने आए दो अभियुक्त गिरफ्तार

पूर्व थाना प्रभारी अरबिंद सिंह को भावभीनी विदाई, छलक पड़े ग्रामीणों के साथ आंसू

उपायुक्त डॉ. ताराचंद के नाम से फर्जी व्हाट्सएप आईडी, जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी

28वें कॉमनवेल्थ स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस में सांसद सुखदेव भगत की अहम भूमिका

अनियंत्रित बोलेरो ने दुकान में मारी टक्कर, एक की मौत

सदर थाना में नव निर्मित किचन हाउस का उद्घाटन, पुलिस परिवार को मिली नई सौगात

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 132 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

बाल विवाह उन्मूलन को लेकर अनुमंडल स्तरीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला संपन्न

बेहतर कार्य के लिए अंचलाधिकारी सविता सिंह सम्मानित

Leave a Comment