Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

4 प्रत‍िशत मुस्‍ल‍िम कोटा कर्नाटक सरकार का खत्‍म करने का आदेश 9 मई तक स्थगित, सुप्रीम कोर्ट ने द‍िए न‍िर्देश

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

नई दिल्ली। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक सरकार का मुस्लिमों के लिए चार प्रतिशत कोटा खत्म करने का फैसला 9 मई तक लागू नहीं करने के दिये निर्देश। राज्य ने अपने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा है। जस्टिस केएम जोसेफ और बीवी नागरत्ना की पीठ ने कहा कि मुसलमानों के लिए चार प्रतिशत कोटा की पिछली व्यवस्था 9 मई तक जारी रहेगी, राज्य सरकार द्वारा उठाई जाने वाली दलीलों पर बिना किसी पूर्वाग्रह के इस मामले की अगली सुनवाई होगी। राज्य सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने शुरुआत में कहा कि वह आज जवाब दाखिल करेंगे। उन्‍होंने बेंच को बताया मैं इसे आज दाखिल करूंगा, लेकिन समस्या यह है कि मैं (सॉलिसिटर जनरल) व्यक्तिगत कठिनाई में हूं, क्योंकि मैं संविधान पीठ के सामने बहस कर रहा हूं जो समलैंगिक विवाह से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है। कृपया इस मामले को किसी और दिन के लिए रखें। याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत दवे ने श्री मेहता द्वारा स्थगन अनुरोध का विरोध किया और कहा कि पहले ही चार बार सुनवाई टाली जा चुकी है। श्री मेहता ने कहा कि अदालत द्वारा पारित अंतरिम आदेश पहले से ही याचिकाकर्ताओं के पक्ष में है। दवे ने अदालत से अनुरोध किया कि श्री मेहता की दलीलों को दर्ज करें कि मुसलमानों के लिए कोटा खत्म करने के आदेश को लागू नहीं किया जाएगा और 30 मार्च 2002 के पहले के आदेश में कोटा देने के आदेश की सुनवाई अगली तारीख तक लागू रहेगी। पीठ ने श्री दवे के साथ सहमति व्यक्त की और 9 मई को आगे की सुनवाई के लिए मामले को पोस्ट करते हुए सबमिशन दर्ज किया। सुप्रीम कोर्ट ने 18 अप्रैल को चार फीसदी मुस्लिम आरक्षण को खत्म करने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई 25 अप्रैल तक के लिए टाल दी थी। 13 अप्रैल को राज्य सरकार द्वारा दिए गए आश्वासन को दर्ज किया था कि सुनवाई की अगली तारीख तक वोक्कालिंगा और लिंगायतों को शिक्षण संस्थानों में प्रवेश और सरकारी नौकरियों में नियुक्ति में कोई कोटा लाभ नहीं दिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment