Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

एसपी विकास पांडेय के निर्देश पर चोरी करते अंतराज्यीय गिरोह के नौ सदस्य हुवे गिरफ्तार, भेजा गया जेल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

टंडवा (चतरा): थाना क्षेत्र के राहम बायपास सड़क में पुल किनारे रखे लोहे के पाईप की चोरी कर रहे अंतराज्यीय गिरोह के कुल नौ अपराधियों को पुलिस ने रविवार देर रात को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक विकास पांडेय को मिली गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई । रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों को जेल भेज दिया। बताया गया कि घटनास्थल में एक छ: चक्का वाहन में 21 पीस पानी का डी पाइप को चोरों द्वारा लोड़ किया जा चुका था। मौके पर पहुंची पुलिस को देखते हीं सभी भागने लगे जिसमें से नौ लोगों को पकड़ लिया गया। वहीं पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी वांछित दस्तावेजों व संतोषजनक जबाब नहीं दे पाये। गिरफ्तार लोगों में यूपी के राय बरेली जिला अंतर्गत पुरेशिवबक्श निवासी 25 वर्षीय जितेंद्र भुईयां पिता राम निवास व 20 वर्षीय दिलीप कुमार पिता हरिलाल, धनबाद जिले के झरिया निवासी 24 वर्षीय अजय भुईयां पिता अमृत भुईयां, 25 वर्षीय संतोष भुईयां पिता नंदलाल भुईयां, बेलगडिया निवासी 35 वर्षीय विक्रम कुमार पिता लक्ष्मी भुईयां, 25 वर्षीय जितेन्द्र भुईयां पिता राम लखन भुईयां, 40 वर्षीय चुनु यादव पिता स्व. जगदीश यादव , 38 वर्षीय छोटू भुईयां पिता चलितर भुईयां एवं भालगढा़ निवासी 25 वर्षीय राजेश भुईयां पिता स्व अर्जुन भुईयां को दौड़ा कर पकड़ लिया गया। वहीं मौके से पाइप लदे वाहन समेत एक स्कार्पियो जेएच 01 बी डब्ल्यु 2444 व चार मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। छापेमारी दल में थाना प्रभारी उमेश राम,पुअनि उपेन्द्र कुमार समेत थाना के रिजर्व गार्ड शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कुएं में मिला महीनों से लापता बुजुर्ग का कंकाल, कपड़ों से परिजनों ने की पहचान

दस दिन में ही दम तोड़ने लगी पीएम ग्राम सड़क योजना की सड़क, निर्माण गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल

भूषण्डीह में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, विधायक मनोज यादव ने श्रद्धालुओं को कलश देकर किया रवाना

सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण, रजिस्ट्रेशन काउंटर पर अधिक वसूली पकड़ी गई; कर्मी भीम कुमार सिंह पुलिस के हवाले

NTPC हादसे पर CM हेमंत सोरेन का संवेदनशील रुख: बोले- ‘जनहानि अत्यंत दुखद’, घायलों के बेहतर इलाज और परिवारों को हरसंभव मदद के दिए निर्देश

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा, निर्माणाधीन कन्वेयर बेल्ट पर हादसा, तीन श्रमिकों की मौत, दो घायल

Leave a Comment