सीएचसी और सदर अस्पताल से रेफर हुआ था 21 वर्षीय मंतोष; परिजनों में कोहराम, गांव में शोक
प्रतापपुर (चतरा)। प्रतापपुर थाना क्षेत्र के गोमे गांव में सोमवार की शाम एक दर्दनाक हादसे में 21 वर्षीय युवक की आहर में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गोमे निवासी केदार भारती के पुत्र मंतोष भारती के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार मंतोष मछली पकड़ने के लिए गांव के गोमे आहर गया था। इसी दौरान वह अचानक पानी में गिर गया और गहरे पानी में डूबने से उसकी हालत गंभीर हो गई।
परिजन और स्थानीय लोग उसे आनन-फानन में प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे चतरा रेफर कर दिया। चतरा सदर अस्पताल में इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे हजारीबाग रेफर किया गया, लेकिन हजारीबाग पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। युवक की असामयिक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर है।

















Total Users : 1271445
Total views : 3140703