Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

दोपहिया वाहन के टक्कर से सड़क किनारे खड़े युवक की हुई दर्दनाक मौत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

होली में अपने घर जाने के लिये उड़सू मोड़ में सड़क किनारे खड़े युवक की हुई मौत, पसरा ग्रामीणों व मजदूरों में मातम

टंडवा (चतरा):  बुधवार को उड़सू मोड़ के पास हुई सड़क दुघर्टना में एक युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहिया वाहन पर थाना क्षेत्र के सराढू निवासी चालक नकुल अपने तीन दोस्तों के साथ नशे में धुत होकर तेजी से टंडवा की ओर जा रहा था इसी दौरान उसने परिजनों के साथ कटिया मुरबे स्थित अपने घर जाने के लिये सड़क पर खड़े 17 वर्षीय किशोर सुदामा भुईयां पिता सुखदेव भुईयां को अपनी चपेट में ले लिया जिससे दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है मृतक परिजनों के साथ रहकर ईंट भट्ठे में काम करता था। होली के पर्व में सभी अपने घर जाने के लिये सड़क किनारे खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे।दावा तो ये भी किया जा रहा है कि ओडिशा स्टीवडोर्स (ओएसएल) नामक कंपनी के कोयला लदे वाहन से चकमा खाकर वाहन चालक अनियंत्रित हो गया था। बहरहाल,घटना की सूचना से गांव वालों में मातम पसरा हुआ है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने घटना के बाद फरार हो रहे वाहन चालक समेत अन्य को पकड़कर स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया जिसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कुएं में मिला महीनों से लापता बुजुर्ग का कंकाल, कपड़ों से परिजनों ने की पहचान

दस दिन में ही दम तोड़ने लगी पीएम ग्राम सड़क योजना की सड़क, निर्माण गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल

भूषण्डीह में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, विधायक मनोज यादव ने श्रद्धालुओं को कलश देकर किया रवाना

सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण, रजिस्ट्रेशन काउंटर पर अधिक वसूली पकड़ी गई; कर्मी भीम कुमार सिंह पुलिस के हवाले

NTPC हादसे पर CM हेमंत सोरेन का संवेदनशील रुख: बोले- ‘जनहानि अत्यंत दुखद’, घायलों के बेहतर इलाज और परिवारों को हरसंभव मदद के दिए निर्देश

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा, निर्माणाधीन कन्वेयर बेल्ट पर हादसा, तीन श्रमिकों की मौत, दो घायल

Leave a Comment