Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जिला क्रिकेट लीग का विजेता बना पिपरवार सीनियर

On: March 2, 2025 8:55 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित जवाहरलाल फुटबॉल मैदान में चतरा जिला क्रिकेट लीग का फाइनल मैच रविवार को खेला गया। जिसमें पिपरवार सीनियर बनाम बिरसा क्रिकेट एकेडमी के बीच मुकाबले की शुरुआत हुई। जिसमें  टॉस  हारकर  पहले बल्लेबाजी करते हुए पिपरवार ने 22 ओवर में सभी विकेट खोकर 149 रनों का स्कोर खड़ा किया। पिपरवार टीम से सर्वाधिक रन रौशन ने 34 व पप्पू ने 24 रन बनाए। बिरसा क्रिकेट एकेडमी के तरफ से गेंदबाजी करते हुए शुभम और चंदन ने तीन-तीन और विनायक साहू ने दो विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी बिरसा क्रिकेट एकेडमी ने 17.3 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 131 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार पिपरवार सीनियर ने 19 रनों से हराया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर पिपरवार के सुमित कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार  दिया गया। इस जिला क्रिकेट लीग में बेस्ट बैट्समैन विकास कुमार, बेस्ट बॉलर चंदन कुमार और बेस्ट फिल्डर शुभम को तथा मैन ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड पिपरवार सीनियर टीम के रौशन गोस्वामी को दिया गया। अंपायर की भूमिका प्रेम और सुमित व स्कोरर की राहुल ने निभाई। मैच में एसोसियेशन के अध्यक्ष विनय सिंह, सचिव मनोज सहाय, सह सचिव आशुतोष भारती, कोषाध्यक्ष सरोज सिन्हा, सदस्य मिथिलेश कुमार राय, जिला क्रिकेट लीग के अध्यक्ष प्रेम राणा आदि मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सड़क हादसों का जोन बना संघरी घाटी: दो भारी ट्रकों के बीच भीषण टक्कर में चालक की मौत

राजद संगठन का विस्तार: समाजसेवी गुड्डू रजक बने युवा प्रखंड अध्यक्ष; कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

4 दर्जन बच्चों का रजिस्ट्रेशन डूबा, डीआरएस कॉलेज की मान्यता पर सवाल और डीएवी टंडवा में एडमिशन धांधली से फूटा गुस्सा

गांव में पसरा मातम, मवेशी चराने के दौरान हुआ हादसा; एक महिला गंभीर

बिना लाइसेंस, ओवरस्पीडिंग और ओवरलोडेड गाड़ियों पर चला प्रशासन का हंटर; चालकों में मचा हड़कंप

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म मामले में लंबे समय से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार; भेजा गया जेल

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर लाल किला में जुटे थे देश के 500 से अधिक आदिवासी समुदाय, चतरा के 18 गांवों से गए थे प्रतिनिधि

SSB निरीक्षक के नेतृत्व में हुआ आयोजन, बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा पर दिया गया जोर

अफवाहों पर न दें ध्यान, जुलूस के रूट मैप और समय-सारिणी को लेकर कमेटियों के साथ हुआ मंथन

360 छात्र-छात्राओं के बीच पीने के पानी का संकट, बाउंड्री नहीं होने से परिसर में घुस रहे मवेशी; स्वच्छता भगवान भरोसे

केसीसी से कम ब्याज पर ऋण लेकर आर्थिक स्थिति मजबूत करें किसान, शाखा प्रबंधक ने दी जानकारी

कक्षा 6 से 10वीं तक के छात्र-छात्राओं ने किया योगाभ्यास, शिक्षकों ने सिखाए स्वस्थ जीवनशैली के मूल मंत्र

Leave a Comment