हरियाणा में 27 फरवरी 2025 से बोर्ड की परीक्षा शुरू हो चुकी है। जिसमें 12 वीं की पहले दिन की परीक्षा संपन होने के बीच पेपर लीक का मामला सामने आया है। पेपर लीक होने की सूचना पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी और जिला प्रशासन नूंह मामले को लेकर पूरी तरह गंभीर है। दुसरी ओर बोर्ड सचिव अजय चोपड़ा ने पेपर लीक मामले की जांच करने की बात कही है।
पेपर लीक होने का यह मामला नूंह जिले के पुन्हाना शहर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का है। पुनहाना में अंग्रेजी विषय का पेपर लीक होने का मामला सामने आया है। पेपर लीक होने की जानकारी मिलते ही बोर्ड सचिव ने जांच कराने की बात कही है। जबकी परीक्षा केंद्रों के बाहर नकल करने वाले लोगों की भी अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है। हालांकि पुलिस उन्हें आसपास से भगाने का काम कर रही है।
ज्ञात हो कि 27 फरवरी से हरियाणा में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए राज्यभर में 1431 परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं। जिसमें कुल 5,16,787 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जिनमें लड़के 2,72,421 और लड़कियां 2,44,366 हैं। 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू हुईं, जबकि 10वीं की परीक्षाएं 28 फरवरी से आरंभ होंगी। परीक्षाओं में पारदर्शिता और नकल पर रोकथाम के लिए बोर्ड ने कड़े कदम उठाए हैं। इसके लिए 219 उड़नदस्तों का गठन किया गया है, जो परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा, अधिकांश केंद्रों पर CCTV लगाए गए हैं। प्रश्न पत्रों को सुरक्षित रखने के लिए उनमें क्यूआर कोड और हिडन सिक्योरिटी फीचर शामिल किए गए हैं, ताकि पेपर लीक की किसी भी संभावना को रोका जा सके।




















Total Users : 1142161
Total views : 2968975