ई-जनशिकायत कार्यक्रम में नागरिकों ने वीसी के माध्यम से साझा की अपनी समस्या

Ajay Sharma
2 Min Read

झारखण्ड/गुमला: उप विकास आयुक्त गुमला दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में आज आयोजित हुए साप्ताहिक ई-जनशिकायत कार्यक्रम में सिसई और रायडीह प्रखंड के नागरिकों ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर अपनी समस्याओं को बताया।

कार्यक्रम में रायडीह और सिसई प्रखंड से लगभग 30 से अधिक आवेदकों ने अपनी समस्याओं का विवरण दिया। इन समस्याओं में पेंशन, राशन, पीएम किसान और अन्य सरकारी योजनाओं से संबंधित मुद्दे शामिल थे। उप विकास आयुक्त ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों को आवश्यक समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान करने का निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य रूप से आवास निर्माण करने के सम्बन्ध में कई नागरिकों ने वीसी के माध्यम से समस्याओं को रखा। इसके अलावा भी कई समस्याओं का समाधान प्रखंड स्तरों पर संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से ऑन द स्पॉट किया गया। नागरिकों द्वारा उठाए गए मुद्दों में सड़क निर्माण, पेंशन योजना, नाली निर्माण, राशन कार्ड में नाम जोड़ने ,पीएम किसान, जलमीनार मरम्मती, चैकडेम निर्माण, आवास संबंधित सहित अन्य समस्याएं थी।।

उप विकास आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सभी समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निष्पादन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्थानीय रूप से जिन समस्याओं का समाधान किया जा सकता है उसका त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *