सिमरिया (चतरा)। सिमरिया प्रखंड सभागार में गुरुवार को आम महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत चंद्रदेव प्रसाद प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं रोहन साहू प्रमुख के द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसमें स्थानीय किसानों ने अपने बगीचों से लाए तरह-तरह के आम की प्रदर्शनी लगाइ। इस महोत्सव में बिरसा हरित ग्राम योजना से जुड़े कृषकों को शामिल कर क्षेत्र में आम बागवानी के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। प्रदर्शनी में दशहरी, मालदा और आम्रपाली जैसे विभिन्न किस्मो की आमो को शामिल किया गया। इस अवसर पर बीडीओ ने कहा कि इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य आम बागवानी को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में सभी पंचायतों ने अपना-अपना स्टॉल लगाया था। इस अवसर पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, मुखिया, रोजगार सेवक और आम बागवानी के कृषक उपस्थित थे।