Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जेएससीए अंतर जिला 23 क्रिकेट टूर्नामेंट में खूंटी ने दुमका को 6 विकेट से किया पराजित

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

झारखण्ड/गुमला: जे एस सी ए अंतर जिला अंडर 23क्रिकेट टूर्नामेंट में खूंटी ने दुमका को छः विकेट से पराजित किया. खूंटी की ओर से दस ओवरो में 21रन खर्च कर चार विकेट चटकाने वाले मीत जैन मैन ऑफ़ द मैच बने. जिला मुख्यालय के शहीद तेलगा खड़िया क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे राज्य स्तरीय मुकाबले में टॉस जीत कर दुमका की टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. बैटिंग करने उतरी दुमका की पूरी टीम 29.5ओवरो में महज 103रनो पर सिमट गयी. टीम की ओर से प्रीत सिंह 30,आयुष सिंह 15,सचिन व कुणाल ने 11-11रनो की पारी खेली. खूंटी की ओर से मीत जैन ने चार, हर्ष ज्ञानी तीन व सतीश मुंडा ने दो विकेट हासिल किये. जबाबी पारी खेलने उतरी खूंटी ने चार विकेट के नुकसान पर जीत का आंकड़ा छू लिया. आर्यन हुड़्डा ने 28गेदो पर 59रनो की उम्दा पारी खेली. बलराम नायक ने 23रनो का योगदान किया. जे एस सी ए के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप सिंह, एल ओ अरुण राय ने प्लेयर ऑफ द डे मीत जैन को पांच हजार कैश व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया. मौके पर जिला संघ के सचिव जीतेन्द्र सिंह, मनोज चौधरी, विमल कुमार, ओमशंकर सिंह, ज्ञान प्रकाश, मधुसूदन उरांव, सनी साहू, शशि प्रकाश, विनीत नाग सहित अन्य उपस्थित थे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पलाश बहुभाषी शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत चार दिवसीय जिला स्तरीय गैर-आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण का शुभारंभ

पुलिस और प्रिंस खान गैंग के बीच मुठभेड़: कुख्यात अपराधी शिवराज उर्फ शिवा के पैर में लगी गोली, भारी मात्रा में पिस्टल व कारतूस बरामद

लोहरदगा से रांची पहाड़ी मंदिर तक निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर समिति ने बनाई रणनीति

हलधर गिरधर इंडोर स्टेडियम का हुआ शुभारंभ, खिलाड़ियों को मिले तीन बैडमिंटन कोर्ट और आधुनिक जिम

खेत से लौट रही महिला को लगा करंट, अस्पताल में भर्ती

रांची-डाल्टनगंज रेल रूट पर दौड़ेगी 12 कोच वाली मेमू, नौकरीपेशा, छात्रों और व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत

Leave a Comment