Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

स्वास्थ मंत्री व पूर्व मंत्री का आरोप, अठारह वर्षाे तक भाजपा नीत सरकारों ने झारखंड वासियों की हकमारी की

On: February 6, 2025 10:51 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
टंडवा(चतरा)। टंडवा प्रखंड के कमता गांव में बुधवार को शहीद शेख भिखारी और टिकैत उमरांव सिंह की शहादत दिवस समारोहपूर्वक सुभान मिया की अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सूबे के स्वास्थ मंत्री इरफान अंसारी, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता, पूर्व विधायक किसुन दास, उमाशंकर एकेला शामिल हुए। इस अवसर पर आयोजक समिति के सदस्यों द्वारा अतिथियों को माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। उसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा शेख भिखारी एवं टिकैत उमराव सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि शाहिद शेख भिखारी और टिकैत उमराव सिंह देश की आजादी के लिए अपनी जान की कुर्बानी दी है। परंतु उन शहीदों को सम्मान नही मिल पाया है उन्हें वाजिब सम्मान मिलना चाहिए था।

आगे कहा कि टंडवा प्रखंड क्षेत्र में एनटीपीसी व सीसीएल की कई परियोजना संचालित है, उन परियोजनाओं के विकास के लिए हजारों रैयतों ने अपनी पूर्वजों की जमीन दी है, लेकिन कंपनियो ने रैयतों को वाजिब हक अधिकार नही दिया जाना अफसोस कि बात है, झारखंड में अठारह वर्षाे तक भाजपा नीत सरकारे रही थी। जिसके कारण ही ग्रामीणों की हकमारी हुई। अब झारखंड में अबुआ सरकार है आम लोगों का कार्य हो रहा है। उन्होंने कंपनी प्रबंधनों को चेताते हुए कहा कि जल्द रैयतों के हित में कार्य करें, झारखंड सरकार के नियम अनुसार 75 प्रतिशत रोजगार देे अन्यथा परिणाम भुगतना होगा। यहां के लोग धूल गर्दा खाने के लिए अपनी पूर्वजों की विराशत को नही दिया हैं। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को भी चेताया कि प्रबंधन का हमदर्द नही बने ग्रामीणों के हित में कार्य करे। वहीं ग्रामीणों से कहा कि किसी भी समस्या के लिए सीधे जुड़े निश्चित रूप से उसका समाधान होगा। पूर्व मंत्री श्री भोक्ता ने झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं, मुफ्त बिजली, मंईयां सम्मान योजना, सावित्री बाई फुले छात्रवृति योजना आदि की जानकारी दी। ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस कार्यकारी अध्यक्ष हाजी मंजूर अहमद अंसारी व मोमिन कॉन्फ्रेंस प्रदेश अध्यक्ष आबिद अली कार्यक्रम की शोभा बढ़ाया। समारोह में जिप सदस्य सुभाष यादव, मुखिया सबिदा खातून, विश्वजीत उरांव, रविन्द्र सिंह, गुंजन सिंह, नवल यादव, सुबेश राम, नीरज तिवारी, रोशन अंसारी, समेत कार्यक्रम के अध्यक्ष सईद अंसारी, उपाध्यक्ष मोबिन अंसारी, कोषाध्यक्ष जियाउल हक अंसारी, सचिव गुलाम सरवर, उप सचिव समद अंसारी, समिति सदस्य, प्रबुद्ध, गणमान्य, समाजसेवी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोहरदगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अफीम की खेती नष्ट, हथियार और नगद बरामद

आर्केस्ट्रा के नाच पर बवाल, शादी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शादी की खुशियां मातम में बदलीं…

असम के आदिवासी समुदाय को हक-अधिकार के लिए एकजुट होना होगा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

सगाई से पहले उठी अर्थी, सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत

दिनदहाड़े केनरा बैंक में हथियार के बल पर 15 लाख की लूट…

एसएसबी ने चलाया बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा के महत्व से कराया अवगत

विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड”नूतन कच्छप समेत 40 अन्य महिलाओं को भी किया गया सम्मानित

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के लिए पदाधिकारियों को दी जा रही जानकारी

Leave a Comment