Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

2.50 लाख रुपए के विद्युत तार चोरी के आरोप में चार गिरफ्तार, भेजे गये जेल, रांची के कबाड़ी दूकान से चोरी के तार भी बरामद

On: January 14, 2025 11:03 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

झारखण्ड/गुमला। गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र में हुई 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार की चोरी की वारदात को लेकर दर्ज कांड 64/2024 मामले में पुलिस टीम को मिली कामयाबी। एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर बताया कि भरनो थाना क्षेत्र के रायकेरा से बनटोली जंगल तक करीब साढे चार किलोमीटर तक विद्युत तार की चोरी की गई थी, जिसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपए थी। जिसमें विभाग के कनीय अभियंता बैकुंठ दास ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस कांड को गंभीरता से लेते हुए गठित पुलिस टीम ने चोरों की धर-पकड़ के लिए अभियान चलाया। जिसमें मुर्शीद बख्श भरनो थाना निवासी को गिरफ्त में लेकर जब गहनता से पूछताछ की गई तो इस चोरी में शामिल होने वाले अन्य चोरों की धर-पकड़ करते हुए सेराज अंसारी चांहो थाना क्षेत्र निवासी एवं शेख तैफुल उर्फ पप्पू एवं तौशिफ मलिक दोनों चचकोपी बेड़ों थाना निवासी की गिरफ्तारी के साथ ही इनके निशानदेही पर रांची के एक कबाड़ी दूकान जहां पर चोरी के तार बिक्री की गई थी, बरामद किया गया। एसडीपीओ ने आगे बताया कि पकड़े गए चोरों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया एवं यह भी बताया गया कि इनका गिरोह अंतर जिला में चोरी की वारदात को अंजाम देने का काम करते हैं पुलिस अन्य चोरों की धर-पकड़ जारी किए हुए हैं। इनके अलावा इनके पास से चार मोबाइल फोन एवं चोरी में प्रयुक्त वाहन का दो नंबर प्लेट भी मिला है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

खेतों में धधकी आग, किसानों की मेहनत राख—दो गांवों में गेहूं जलने से मचा हाहाकार

पंचदेव मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखे, ग्रामीणों में आक्रोश

शराब दुकान प्रस्ताव पर उबाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

*युवा आजसू गुमला जिला कमेटी की बैठक संपन्न।*

स्कूल में ‘शिक्षक’ या ‘शिकारी’? 24 छात्राओं के आरोप से दहला इलाका

Leave a Comment