पत्थलगड़ा(चतरा)। बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के विरोध में रविवार को चतरा प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष सुनील कश्यप के निर्देश पर पत्थलगड़ा प्रखंड मुख्यालय गांधी चौक से सुभाष चौक तक प्रेस क्लब व झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च का नेतृत्व प्रेस क्लब पत्थलगड़ा व झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रखंड अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने किया। कैंडल मार्च में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, जिला उपाध्यक्ष श्रीकान्त राणा, बीडीओ कलीन्द्र साहू, अंचलाधिकारी उदल राम, सब इंस्पेक्टर मिशेल सोरेन, बीस सूत्री अध्यक्ष विकास यादव, बरवाडीह मुखिया संदीप कुमार सुमन, पत्रकार अरविंद ठाकुर, महेश कुमार प्रजापति, रवि कुमार, प्रेस क्लब के प्रखंड सचिव मो. सिराजुल, उपाध्यक्ष सुनील दांगी, कैलाश दांगी, सुनील कुमार दास,महेश कुमार प्रजापति , अभिषेक सिंह, रवि कुमार, मनीष सिंह व विष्णुदेव दांगी विशेष रुप से शामिल थे। पत्रकारों ने कहा कि छत्तीसगढ़ के बस्तर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या चिंता का कारण बन गया है। यह हत्या न केवल पत्रकार समुदाय के लिए एक गंभीर झटका है, बल्कि लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए भी एक गंभीर चुनौती प्रस्तुत करती है। पत्रकारों ने पत्रकार के हत्यारे को फांसी देने की मांग की है। वहीं झारखंड जनरलिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा की पत्रकार के साथ इस तरह के अपराध करना लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला करने के बराबर है। इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। आरोपी ठेकेदार एवं उनके सहयोगी को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। ज्ञात हो कि बीजापुर जिले के एनडीटीपी के स्वतंत्र पत्रकार मुकेश चंद्राकार की कुल्हाड़ी से हत्या कर सेफ़्टी टैंक में चुनवा दिया गया था। कैंडील मार्च में आजसू के सिमरिया प्रखंड अध्यक्ष महेश कुमार तुर्री, पूर्व मुखिया सतिश दांगी, समाजसेवी संदीप कुमार सिंह, बीरबल कुमार, सुधीर ठाकुर, राजेन्द्र कुमार कुमार आदि ाामिल थे।
पत्रकारों ने कैंडल मार्च निकालकर की पत्रकार मुकेश चंद्राकर के हत्यारों को फांसी देने की मांग, प्रेस क्लब सह झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वाधान में मार्च का हुआ आयोजन, शामिल हुए पत्रकार, प्रतिनिधि व पदाधिकारी

By newsscale
On: January 5, 2025 10:02 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1183172
Total views : 3016767