Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शिक्षा विभाग के बीईओ की मनमानी, अध्यक्ष व सचिव की नही हुई बैठक

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड परिसर में शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय सलगा, उत्क्रमित कन्या विद्यालय सलगा, मध्य विद्यालय गिद्धौर के अध्यक्ष सचिन एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के संयोजीका के साथ बैठक होना था। परंतु बीईओ कानन पत्र के मनमानी रवैया के वजह से बैठक नहीं हो सका। बैठक के लिए चिट्ठी बनाई गई थी, जिसमें प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सहायक प्रबंधक एसएफसी को आमंत्रित किया गया था। परंतु प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल देव को इस बात की जानकारी तक नहीं दी गई थी और बैठक के लिए बीईओ ने अपने बीपीओ नीरज कुमार को बैठक के लिए भेज दिया। जिसके वजह से बैठक नहीं हो सकी। जबकि सलगा विद्यालय से प्रधानाध्यापक अशोक कुमार दांगी, अध्यक्ष गायत्री देवी, संयोजीका रेखा देवी, मध्य विद्यालय गिद्धौर से प्रधानाध्यापक सिद्धेश्वर पांडेय, अध्यक्ष यदुनंदन पांडेय, संयोजीका ललिता देवी बैठक के लिए पहुंचे हुए थे। इस तरह की मनमानी रवैया के बाद अब देखना यह होगा कि क्या उच्च अधिकारी इसकी जांच करते हैं या फिर इसी प्रकार की मनमानी रवैया आगे भी चलता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment