चतरा/हंटरगंज। हंटरगंज थाना क्षेत्र के बलूरी डाटम में बीते रात मोटरसाइकिल चोरी कर भाग रहे चोर को ग्रामीणों ने धर दबोचा। मिली जानकारी के अनुसार बलूरी निवासी मुकेश कुमार का स्प्लेंडर मोटरसाइकल बीते रात तीन चोर चोरी कर भाग रहे थे। तभी गांव को लोगों को भनक मिली तो बड़ी मशक्कत के बाद एक चोर को पकड़ा गया। अन्य अंधेरे का लाभ उठाकर अन्य दो भागने में सफल हुए।, भागने वाले सहयोगी गुड्डू और दिनेश कुमार सभी बिहार मदनपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। पकड़ा गये चोर की पहचान औरंगाबाद मदनपुर निवासी सुशील कुमार के रूप की गई है। ग्रामीणों ने चोर को पकड़ कर हंटरगंज थाना को सुपुर्द कर दिया। पकडे गये चोर के पास से मास्टर की चाबी भी पकडी गयी है। वहीं पुलिस ग्रामीणों द्वारा सौंपे गए चोर के मामले में गहनता से जांच कर रही है।
ग्रामीणों ने चोर को पकड़ कर थाना को किया सुपुर्द

On: August 1, 2025 10:12 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1119423
Total views : 2937997