केंद्रीय टीम ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं का लिया जायजा

News Scale Digital
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

मयूरहंड(चतरा)। मयूरहंड प्रखंड क्षेत्र में केन्द्र प्रायोजित योजनाओं का निरीक्षण केंद्रीय एनएलएम टीम के दो सदस्यों किया। टीम के सदस्यों ने इस दौरान सभी योजनाओं की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार केंद्रीय एनएलएम के सदस्य टीएस कृष्णन जे एवं आरज़ू खान पिछले तीन दिनों से मयूरहंड प्रखंड क्षेत्र का भ्रमण कर केंद्र प्रायोजित योजनाओं का निरीक्षण करते हुए उसके वास्तविक स्थिति का जायजा लेने के साथ साथ लाभुकों से बात चीत की। गुरुवार को करमा पंचायत के ढोढी गांव का दौरा कर सभी केंद्र प्रायोजित योजनाओं का निरीक्षण करने के क्रम में प्रधानमंत्री आवास के लाभुकों से बात करते हुए उनके आवास की स्वीकृति से लेकर पूरा होने तक कि जानकारी लिया। कितने दिनों में आवास पूरा हुआ, क़िस्त की राशि समय पर मिल या नहीं सहित कई अन्य बातों की जानकारी ली। वहीं मनरेगा से संबंधित सभी योजनाओं का निरीक्षण करते हुए लाभुकों से तरह-तरह के सवाल किए। साथ ही किसी तरह की परेशानी की भी जानकारी ली गई। इसके अलावे 5 प्रधानमंत्री आवास एवं 5 मनरेगा के तहत निर्माण योजनाओं का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में बीडीओ मनीष कुमार, बीपीओ अजय कुमार सिन्हा, बीपीएम प्रमोद कुमार, पंकज कुमार, मुखिया रामनाथ यादव सहित रोजगार सेवक एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *