गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बारीसाखी व मझगांवा पंचायत भवन में शुक्रवार को शिविर लगाकर निःशुल्क कंबल वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम में बारीसाखी में मुखिया सुमीरा कुमारी व मंझगावा में मुखिया सरिता देवी के उपस्थिति में किया गया। बारीसाखी जरुरतमंद 33 महिलाओं व 22 पुरूषों तथा मझगांवा में 47 महिलाओं व 38 पुरुषों के बीच कंबल वितरण किया गया। पंचायत सचिव दिगंबर पांडेय ने बताया कि ठंड को देखते हुए वृद्ध महिला या पुरुष के बीच सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबल का निःशुल्क वितरण किया गया। मौके पर पंचायत समिति सदस्य प्रियांशु देवी, उप मुखिया विकास कुमार पांडेय, मुखिया प्रतिनिधि दिनेश भारती, समाजसेवी सुनील कुमार यादव, परमेश्वर रविदास, कर्मधारी रजक, विकास कुमार बिक्कू एवं वार्ड सदस्य आदि उपस्थित थे।
---Advertisement---


















Total Users : 1186664
Total views : 3021432