चतरा। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय चतरा में प्रधानाध्यापक सतीश लाल गुप्ता की अध्यक्षता में बाल संसद के गठन हेतु छात्र-छात्राओं की आमसभा बुलाई गई। जिसमें बाल संसद के प्रभारी शिक्षक डॉ. मनीष कुमार की देखरेख में लोकतांत्रिक तरीके से मतदान प्रक्रिया को अपनाते हुए बाल संसद का गठन किया गया। सर्वप्रथम सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राएं ने अपने-अपने कक्षाओं में मतदान देकर सांसदों का चुनाव किया। तदोपरांत कुल चयनित 120 सांसदों के बीच बाल संसद के अध्यक्ष, प्रधानमंत्री सहित पूरे मंत्रिमंडल का चुनाव हुआ। जिसमें संसद के अध्यक्ष पद पर सौरभ राज (12वीं विज्ञान) 36 मत प्राप्त कर विजयी बने तथा उपाध्यक्ष पद पर अंजली अग्रवाल (कक्षा 11कला) विजयी रहीं। प्रधानमंत्री पद के लिए हुए गुप्त मतदान में नितिन आनंद केसरी (12वीं विज्ञान) 54 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 35 मतों से पराजित किया। उप प्रधानमंत्री पद पर श्रृष्टि सुमन (10 वीं) विजयी हुई। इसी प्रकार स्वास्थ्य मंत्री प्रियंका कुमारी (10), उप स्वास्थ्य मंत्री आदर्श कुमार (8), स्वच्छता मंत्री श्रेया कुमारी(10), उपस्वच्छता मंत्री यश पाण्डेय (8), सुरक्षा एवं न्याय मंत्री मोहम्मद कशफ रहमान (12 विज्ञान), उपमंत्री अनन्या केशरी (8), पोषण मंत्री विनायक साह (8), उप पोषण मंत्री कृति कुमारी(8), उपस्थिति मंत्री नीरज कुमार (9), उप मंत्री श्री कुमारी केशरी (11वीं) , शिक्षा मंत्री आदिती कुमारी (10), उप शिक्षा मंत्री निखिल कुमार (10वीं), कौशल विकास मंत्री महफुज अंसारी (10वीं), कौशल विकास उप मंत्री दीपा शिखा (10), पर्यावरण मंत्री कार्तिक कुमार (9 वीं), उप पर्यावरण मंत्री प्रतीति कुमारी (11वीं कला) खेल मंत्री रेहान (12वीं) एवं खेल उपमंत्री पूर्णिमा कुमारी (10वीं), सांस्कृतिक मंत्री नैन्सी कुमारी (11वीं) सूचना एवं प्रसारण मंत्री पुष्पक कुमार (11 साइंस) एवं उप सूचना मंत्री आर्या कुमारी (10वीं), एसईएल मंत्री नैतिक कुमार (10वीं)एवं उप मंत्री श्रीतिका कुमारी निर्वाचित हुए। चुनाव के उपरांत बाल संसद के प्रभारी शिक्षक ने सभी सांसद व मंत्रियों को उनके कर्तव्यों के बारे में बताया।. प्रधानाध्यापक ने सभी का शपथ ग्रहण कराया। बाल संसद के चुनाव में अध्यक्ष राम आशीष कुमार व शिक्षकों में रविकांत राम,कुमार चंदन, डॉ. मंटू प्रजापति, अनिल कुमार मिश्रा, संजय सिंह, अजीत मिश्रा, दीपक कुमार, रमेश कुमार, उज्जवल साहू, सुरज कुशवाहा, प्रमोद प्रसाद, दीपक पाण्डेय आदि शिक्षको ने सराहनीय भूमिका निभाई। अंत में प्रधानाध्यापक ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया तथा चयनित सभी सांसद व मंत्रियों को शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में लोकतांत्रिक तरीके से हुआ बाल संसद का गठन

On: August 1, 2025 12:20 AM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
















Total Users : 911491
Total views : 2653231