पत्थलगड़ा(चतरा)। गुरुवार को पत्थलगड़ा प्रखंड अंतर्गत नावाडीह पंचायत स्थित मोरशेरवा पहाड़ी मंदिर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन सप्तमी पर एक दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन जिप सदस्य रामसेवक दांगी, सीओ सह प्रभारी बीडीओ उदल राम, थाना प्रभारी राकेश कुमार, नावाडीह मुखिया कंचन देवी, सेवानिवृत शिक्षक सुधांशु सुमन आदि ने संयुक्त रूप से विधिवत फीता काटकर किया। इस अवसर पर मेला के साथ भक्ति जागरण का भी आयोजन हुआ। भक्ति जागरण में स्थानीय कलाकार अनुपम गिरी के द्वारा अपने कला का प्रदर्शन करते हुए भक्त जनों को अपने गानों से सभी को झूमाया। मेले में प्रखंड क्षेत्र से भारी संख्या में लोग पहुंचते थे। उद्घाटन से पूर्व मेला समारोह में मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा प्रतिनिधि, प्रशासनिक, पत्रकार समेत अन्य अतिथियों को माला माला पहनकर एवं गमछा देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंदिर प्रबंधन समिति अध्यक्ष रमेश ठाकुर, पूर्व मुखिया मेघन दांगी, पूर्व पंचायत समिति राजेश दांगी, समाजसेवी रामचंद्र दांगी, गोपाल दांगी, विश्वजीत दांगी, रूपलाल दांगी, भाजपा नेता विनोद दांगी, मुकेश कुशवाहा, गोवर्धन राणा, रामचंद्र ठाकुर, मनोज दांगी, प्रभा देवी, लोकेश चौधरी, समेत समिति के सदस्य व ग्रामीण उपस्थित थे।
---Advertisement---





















Total Users : 786010
Total views : 2479808