Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भारतमाला परियोजना अंतर्गत मुआवजा राशि वितरण से संबंधित उपायुक्त ने समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में भारतमाला परियोजना अंतर्गत मुआवजा राशि के वितरण से संबंधित गुरुवार को समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सर्व प्रथम रैयतों का भुगतान मुआवजा, विवादित भूमि, जिसमें हंटरगंज, चतरा, पत्थलगड़ा और सिमरिया क्षेत्र के अंचल अधिकारी से क्रमवार महत्वपूर्ण जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विवादित भूमि को लेकर उन्होंने कहा जिला भू अर्जन पदाधिकारी के कार्यालय में विवादित भूमि का प्रतिवेदन भेजें, जिससे सुनवाई की प्रक्रिया जल्द हो सके। बैठक में जानकारी दी गई कि अभी तक भारत माला परियोजना के लिए अधिग्रहीत की गई भूमि का भुगतान 157 करोड़ में से लगभग 100 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। इसपर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द शत प्रतिशत रैयतों का भुगतान करने का निर्देश दिए। साथ ही अधिग्रहीत भूमि में संरचना का भुगतान में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, एसडीओ सिमरिया सन्नी राज, चतरा जहूर आलम, जिला भू अर्जन पदाधिकारी वैभव सिंह, डीएसओ मनिंदर भगत, सभी संबंधित सीओ समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment