न्यूज स्केल संवाददाता
चतराः नव वर्ष पर जिले के विभिन्न पिकनिक स्पॉटों पर बुधवार को युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी। वहीं मंगल कामनाओं के साथ नव वर्ष 2025 का स्वागत जिलेवासियों ने पूजा-पाठ के साथ किया। जबकी युवाओं ने कड़ाके की ठंढ़ में जश्न मनाकर 2024 को विदाई दी। रात्री के 12 बजने के बाद से ही मोबाइल पर नव वर्ष की बधाईयां और मुबारक बाद देने का दौर प्रारंभ हुआ जो दुसरे दिन एक जनवरी के देर शाम तक चलता रहा। जिला मुख्यालय स्थित काली मंदिर, हनुमान मंदिर, सिमरिया के भवानी मठ, टंडवा के चुंदरु धाम, कुंदा के भावानी मठ, हंटरगंज के कुलेश्वरी पहाड, इटखोरी के माता भद्रकाली मंदिर, गिद्धौर के बलबल गर्म कुंड, बागेश्वरी मंदिर, पत्थलगड़ा के लंबोईया पहाड़ी पर अवस्थित देवी स्थान सहित विभिन्न मंदिरो में विधि विधान पूर्वक पूजा-पाठ कर लोगों ने नव वर्ष का अभिनन्दन किया। युवा वर्ग जिले के प्रसिद्ध पिकनीक स्पॉटों पर वनभोज का आनंद उठाने पहुंचे। मुख्य रुप से जिले के कान्हाचटी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तामाशिन जलप्रपात, सदर प्रखंड स्थित डुमेर-सुमेर, हेरु डेम, लावालौंग के खैवा बन्दारू, टंडवा प्रखंड मुख्यालय स्थित चुदरू धाम, गिद्धौर प्रखंड के बलबल गरम कुंड, हंटरगंज प्रखंड के कोलेश्वरी पर्वत व इटखोरी के हदहदवा आदि स्थानों पर पिकनिक मनाने को लेकर युवाओं की भीड़ हर वर्ष की भांती इस वर्ष भी नव वर्ष के पहले दिन उमड़ी। छोटी मोटी घटनाओं को छोड शांतिपूर्ण बीता नव वर्ष का पहला दिन।
नव वर्ष पर जिले के विभिन्न पिकनिक स्पॉटों पर उमड़ी भीड़

By newsscale
On: January 1, 2025 10:33 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1186675
Total views : 3021444