गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत जवाहरलाल नेहरू फुटबॉल मैदान में चतरा जिला क्रिकेट एसोसियेशन के तत्वाधान में आयोजित लीग मैच बीसीए सी बनाम आरसीए सीनियर के बीच शुक्रवार को खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीए सीनियर ने 19.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 144 रन हीं बना पाई। जवाबी पारी खेलने उतरी बीसीए सी ने 15.1 ओवर में एक विकेट खोकर 145 रन बनाकर बीसीए सी नौ विकेट से मैच जीत लिया। जिसमें सर्वाधिक नाबाद आदित्य कुमार ने 50 बॉल में 73 रन और ऋषि कुमार ने नाबाद 42 रनों का योगदान दिया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रौशन मालाकार को दिया गया। अंपायर की भूमिका रिशु कुमार, स्कोरर सुमित ने निभाई।
बीसीए सी ने आरसीए सिनीयर को नौ विकेट से हराया

By newsscale
On: December 20, 2024 9:58 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
















Total Users : 1186688
Total views : 3021464