मयूरहंड (चतरा)। प्रखंड के मंझगांवा पंचायत अंतर्गत बाराडीह गांव में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला हजारीबाग केवला और करकरा की टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करते हुए हजारीबाग केवला की टीम ने जीत दर्ज कर टूर्नामेंट की विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।टूर्नामेंट में निर्णायक की भूमिका अशोक केशरी, हिमांशु कुमार और मो. राउफ ने निभाई। फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में सिमरिया विधायक उज्ज्वल दास एवं जिला परिषद सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि विधायक उज्ज्वल दास ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजन प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का बेहतर माध्यम हैं। खेल से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए लगातार ऐसे अवसर मिलते रहने चाहिए।

जिला परिषद सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ स्थानीय प्रतिभाओं को पहचान दिलाने का काम करता है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन सुशील कुमार वर्मा ने किया। मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सुधीर यादव, कैलाश चंद्रवंशी, महेंद्र नायक, इशाक अली, उमेश यादव, नेपाल सिंह, सर्जन दांगी, मनोज दांगी, जमाल उद्दीन एवं वीरेंद्र राणा समेत बड़ी संख्या में खेलप्रेमी एवं ग्रामीण मौजूद थे।


















Total Users : 1192304
Total views : 3029153