नावाडीह और बुटकुइया के बीच हुआ उद्घाटन मुकाबला, ग्रामीण खिलाड़ियों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मंच
कुंदा (चतरा)। प्रखंड क्षेत्र के मरगड़ा पंचायत अंतर्गत पनठिया-पोटम दोहर में मां लक्ष्मी क्लब की ओर से आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ किया गया। टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखा गया। उद्घाटन मैच नावाडीह और बुटकुइया की टीमों के बीच धमधमवा मैदान में खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए मुकाबले को रोमांचक बना दिया। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।
ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा अवसर
आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना और युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता में आसपास के विभिन्न गांवों की फुटबॉल टीमें हिस्सा लेंगी।
मैच के शुभारंभ के मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि जयराम भारती, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलेश्वर भोक्ता, सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव, विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र सौंडिक, दिव्या भोक्ता, संजय भुईयां, रविंद्र भारती, प्रगुण यादव एवं अजित भारती समेत कई लोग उपस्थित थे।




















Total Users : 1191610
Total views : 3028257