Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सोलर प्लांट से 240 बैटरियों की चोरी का खुलासा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

एक आरोपी गिरफ्तार, 13 सोलर बैटरी और दो सोलर प्लेट बरामद; अन्य आरोपियों की तलाश जारी

लावालौंग (चतरा)। चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र अंतर्गत हेडुम पंचायत भवन के समीप स्थापित सोलर पावर प्लांट से 240 बैटरियों की चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हेडुम गांव निवासी अजीत यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मामले के एक अन्य आरोपी के घर से 13 सोलर बैटरी एवं दो सोलर प्लेट बरामद की हैं।

प्रेस वार्ता में सिमरिया इंस्पेक्टर पंकज कच्छप ने बताया कि बीते 8 सितंबर को जेरेडा कंपनी के मैनेजर राहुल ने हेडुम गांव स्थित सोलर पावर प्लांट से 240 बैटरियां चोरी होने की सूचना देते हुए मामला दर्ज कराया था। इसके आधार पर बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत दो नामजद आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

बहन के घर से पकड़ा गया आरोपी

वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अजीत यादव अपनी बहन के घर जोरी थाना क्षेत्र के पैनी गांव में रह रहा है। सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ एवं अजीत यादव की निशानदेही पर मामले के दूसरे आरोपी पवन तुरी के घर पर भी छापेमारी की गई। पुलिस ने बताया कि पवन तुरी पूर्व में सोलर प्लेट लगाने वाली कंपनी में काम करता था। छापेमारी के दौरान उसके घर से चोरी की गई 13 सोलर बैटरियां और दो सोलर प्लेट बरामद की गईं।

शेष बैटरियों की बरामदगी के लिए छापेमारी

पुलिस के अनुसार मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी एवं चोरी की गई शेष बैटरियों की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। कार्रवाई में सिमरिया इंस्पेक्टर पंकज कच्छप, लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार, एसआई विधायक प्रसाद यादव, एएसआई वर्षा किस्कू सहित लावालौंग थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment