Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गैस सिलेंडर की कीमतों में 16.50 रुपये की बढ़ोतरी….

On: December 1, 2024 10:29 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

वर्ष 2024 के आखिरी महीने के पहले दिन सार्वजनिक तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए हैं। इसका सीधा खाने-पीने की चीजों पर पड़ेगा, हालांकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंडियन ऑयल से मिली जानकारी के मुताबिक, 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 16.50 रुपये का इजाफा हुआ है। पिछले महीने नवंबर की पहली तारीख को भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में इजाफा हुआ था। गौरतलब है कि सार्वजनिक तेल कंपनियां महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के दाम तय करती हैं।

लगातार पांचवें महीने बढ़ाई गई कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत

19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब दिल्ली में 1818.50 रुपये में मिलेगा। पिछले महीने नवंबर में ही इस सिलेंडर की कीमत में 62 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। अक्टूबर में यह सिलेंडर 1740 रुपये में मिल रहा था। यह लगातार पांचवां महीना है, जब तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाई है। दिल्ली के अलावा कोलकाता में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर 1927.00 रुपये का हो गया है। यह गैस सिलेंडर मुंबई में 1771.00 और चेन्नई में 1980.50 में मिल रहा है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 1 नवंबर को 62 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। इससे पहले 1 अक्टूबर को 48.50 रुपये, 1 सितंबर को 39 रुपये और 1 अगस्त को 6.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में इस बार भी कोई इजाफा नहीं किया गया है। इस 14.2 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम इस प्रकार हैं रू. दिल्ली रू. 803.00, कोलकाता रू. 829.00, मुंबई रू. 802.50, चेन्नई रू. 818.50। बता दें कि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को रसोई गैस सिलेंडर पर 300 की सब्सिडी दी जाती है। यह सब्सिडी साल में 12 सिलेंडरों तक मिलती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

एसआईटी ने बच्चा चोरी के अंतरराज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश, 15 आरोपी गिरफ्तार, 12 बच्चे बरामद

भीषण सड़क हादसा: ओरसा घाटी में पलटी रिजर्व बस, 6 की मौत की आशंका, 30 से अधिक घायल

मंदिर प्रांगण में विहिप–बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार व धर्म रक्षा निधि पर मंथन

अखिल भारतीय तैलीक साहू समाज की प्रखंड स्तरीय बैठक, पदाधिकारियों का चयन

क्षत्रिय गौरव एकता मिलन समारोह आयोजित, रांची रैली को लेकर बनी रणनीति

आंगनबाड़ी केंद्र मरम्मत में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों का प्रदर्शन

मनरेगा संविदा नियुक्ति परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, 34 पदों के लिए 265 अभ्यर्थी हुए शामिल

आपसी विवाद के दौरान हमला करने आए दो अभियुक्त गिरफ्तार

पूर्व थाना प्रभारी अरबिंद सिंह को भावभीनी विदाई, छलक पड़े ग्रामीणों के साथ आंसू

उपायुक्त डॉ. ताराचंद के नाम से फर्जी व्हाट्सएप आईडी, जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी

28वें कॉमनवेल्थ स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस में सांसद सुखदेव भगत की अहम भूमिका

अनियंत्रित बोलेरो ने दुकान में मारी टक्कर, एक की मौत

Leave a Comment