Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

दो महापर्वों को लेकर क्षेत्र हुआ गुलजार,  एक ओर चुनाव प्रचार तो दुसरी ओर भक्ति की बयार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

प्रतापपुर(चतरा)। एक ओर तप, तपस्या व साधना का संगम छठ महापर्व का चहुंओर बयार बह रहा है, तो वहीं दुसरी ओर चुनावी शोर कम नही है। इन दो महापर्वों की वजह से शहर से लेकर गांव तक चहल-पहल बढ गई है, हालाकि छठ महापर्व शुक्रवार 8 नवम्बर  को उगते सूर्य के अर्घ्य देेने के बाद सम्पन्न हो गया, जबकि चुनावी महापर्व 13 नवम्बर को मतदान के बाद सम्पन्न होगा। बताते चलें कि सनातन संस्कृति का बहुत ही कठिन  महापर्व छठ पूजा निरंतर चार दिनो तक चलने वाला बडे हीं पवित्रता व नेक निष्ठा के साथ मनाया जाता है। इसबार यह पर्व 5 नवम्बर को नहाय-खाय के साथ प्रारंभ हुआ जो 8 नवम्बर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद सम्पन्न हुआ। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ पूजा समिति द्वारा छठ घाट की साफ-सफाई के साथ लाईट की पुरी व्यवस्था  की थी। वहीं छठ गीत से पुरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया था और चुनाव के लिए विभिन्न दलों द्वारा प्रचार -प्रसार भी जोरों से किया जा रहा है। इन दोनो महापर्वों को शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने में पुरा पुलिस व प्रशासन के पदाधिकारी, कर्मी दिन रात लगे हुए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सऊदी अरब में जान गंवाने वाले वसीम का पार्थिव शरीर पहुंचा धनबाद, संजय मेहता की पहल से अपनों के बीच लौटा शव

करमा गांव में सुरेश और केदार यादव के नवनिर्मित आवास का गृह प्रवेश, पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने किया कलश यात्रा का शुभारंभ

निर्गुट देशों के संगठन व विश्व शांति हेतू इंदिरा जी के प्रयासों को सदा याद किया जाएगा : जय प्रकाश भाई पटेल 

SIR में लापरवाही पर DC का सख्त एक्शन: BLO और सुपरवाइजर पर कारण बताओ नोटिस, वेतन रुका

गायत्री महायज्ञ का आध्यात्मिक आयोजन, पूर्व विधायक ने किया प्रवचन मंच का उद्घाटन

महाकाल वस्त्रालय में भीषण आग, ग्रामीणों ने बाल्टियों से बुझाई; लाखों का सामान राख

Leave a Comment