Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन, दिल्ली के एम्स 11 दिनों से चल रहा था इलाज

On: November 5, 2024 11:20 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

नई दिल्ली। बिहार कोकिला के नाम से प्रसिद्ध पद्म भूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा 72 वर्ष का मंगलवार रात निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। एम्स ने शारदा सिन्हा के निधन की पुष्टि की है। पिछले छह वर्षों से ब्लड कैंसर से जूझ रही थीं और 11 दिनों से एम्स में भर्ती थीं। पिछले दिनों उनकी तबीयत बिगड़ने पर 26 अक्टूबर को एम्स में भर्ती किया गया था। ज्ञात हो कि अपनी मधुर आवाज के लिए बिहार कोकिला के नाम से प्रसिद्ध शारदा सिन्हा को सोमवार रात से दिल्ली के एम्स में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। उनके बेटे अंशुमान सिन्हा ने दोपहर को ही इस बारे में जानकारी दी थी।

मैथिली और भोजपुरी की एक प्रसिद्ध लोक गायिका थीं शारदा सिन्हा

शारदा सिन्हा मैथिली और भोजपुरी की एक प्रसिद्ध लोक गायिका थी, जिन्हें बिहार कोकिला के नाम से भी जाना जाता है। उनके छठ पूजा के गीत बहुत लोकप्रिय हैं, लेकिन उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी अपनी आवाज दी है। उनकी पहचान एक ऐसी गायिका की थी जो अपनी मिठास भरी आवाज से लोगों के दिलों पर छाप छोड़ती थी। पद्म भूषण से सम्मानित गायिका शारदा सिन्हा को 2017 में मल्टीपल मायलोमा कैंसर का पता चला था। हाल ही में, उन्होंने अपने पति ब्रज किशोर सिन्हा को खो दिया, जो ब्रेन हैमरेज से पीड़ित थे। दोनों ने इस साल अपनी 54वीं शादी की सालगिरह मनाई थी।

शारदा सिन्हा का नया छठ गीत सोमवार को ही जारी हुआ था

छठ गीतों की जब भी बात होती है तो पद्म भूषण से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा का नाम सबसे पहले आता है। शारदा सिन्हा का मंगलवार रात को देहावसान हो गया। चार दिन का महापर्व छठ नहाय खाय के साथ मंगलवार से शुरू हो गया। जब उनका इलाज चल रहा था तो सोमवार को उनके द्वारा गाए नए छठ गीत दुखवा मिटाईं छठी मैया, रउए आसरा हमार जारी किया गया। सोमवार को एम्स से ही गीत जारी हुआ था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् ने मनाया होली मिलन समारोह, फाग गीतों और गुलाल से सराबोर हुआ माहौल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल: भारत ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 256 रनों का विशाल लक्ष्य

पुलिस–अपराधियों के बीच मुठभेड़, प्रिंस खान गिरोह का शूटर घायल, एएसआई को लगी गोली

श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह को लेकर भव्य कलश यात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कूडू में जेएसएलपीएस के तहत भव्य कार्यक्रम, 250 से अधिक दिदियों ने लिया भाग

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं के योगदान और नेतृत्व क्षमता को किया गया सम्मानित

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में नया नेतृत्व चर्चा में, चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की उठाई मांग

घर बुलाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

अस्पताल में नवजात बेचने की साजिश का खुलासा, 8 माह की गर्भवती नाबालिग का जबरन ऑपरेशन, अस्पताल संचालक समेत तीन गिरफ्तार

मुख्य चौक पर हाईवा के कारण घंटों लगा जाम, नो-एंट्री लागू करने की मांग फिर उठी, यात्रियों को परेशानी

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर, शादी समारोह से लौट रहे तीन दोस्त हादसे का शिकार, गांव में पसरा मातम

दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, तीसरा गंभीर

Leave a Comment