कुंदा(चतरा)। कुंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत मरगड़ा पंचायत के एकता गांव से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चनारिक गंझु के 22 वर्षीय पुत्र जोगेंद्र कुमार गंझू को 1.225 केजी अवैघ अफीम पट्टा के साथ गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। वही अभियुक्त के खिलाफ कुंदा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत कांड संख्या 52/2024 में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवई की गई। वहीं पुलिस की कार्रवाई से अफीम तस्करों में एक बार पुनः हड़कंप मच गया है। ऐसा माना जा रहा है की अफीम तस्करों के खिलाफ यह करवाई पुलिस की बड़ी सफलता है। इससे क्षेत्र में अफीम तस्करी पर लगाम लगाने में पुलिस को मदद मिल सकता है। छापामारी अभियान में थाना प्रभारी प्रिंस कुमार समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।
सवा केजी अवैध अफीम पट्टा के साथ एक युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

By newsscale
On: October 28, 2024 10:00 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1038430
Total views : 2825045