Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

ग्रामीणों के साथ महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने की बठक, सरकार द्वारा किए गए कार्यों की दी जानकारी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत बारिसाखी व मांझगांवां पंचायत में शनिवार को महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ बैठक किया। बैठक में महागठबंधन के सिमरिया विधानसभा चुनाव संचालन समिति सदस्य राजेश कुशवाहा मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों को महागठबंधन के जेएमएम प्रत्याशी मनोज चंद्रा के पक्ष में मतदान करने की अपील किया। साथ ही ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाए गए मंईयां सम्मान योजना, बिजली बिल माफी योजना, कृषि ऋण माफी समेत अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पुनः राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार बनाने के लिए महागठबंधन के जेएमएम प्रत्याशी मनोज चंद्रा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। बैठक में जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा, निरंजन दांगी, सुनील दांगी, रमेश दांगी, संगीता देवी, प्रमिला देवी, अनीता देवी, अंगिरा देवी, मोहम्मद मुख्तार, मोहम्मद माशूक, मोहम्मद रिजवान समेत काफी संख्या में महिला व पुरुष शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment