Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जेएमएम प्रत्याशी के नामांकन सभा में शामिल हुई कल्पना सोरेन, कहा झारखंड के समग्र विकास के लिए हेमंत की सरकार बनायें, हम स्कूलें बंद नही करते हैं

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सिमरिया (चतरा)। मंगलवार को सिमरिया अनुमंडल मुख्यालय स्थित कर्बला मैदान में इंडिया गठबंधन के झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी मनोज चंद्रा के नामांकन सभा में पार्टी की गांडेय विधायक कल्पना सोने शामिल हुई। विशाल जन सभा को संबोधित करते हुए गांडेय विधायक श्रीमती सोरेन ने कहा कि झारखंड में गरीब-गुरबा की सरकार है। अबुआ की सरकार माने आपकी सरकार। आप अपना बहुमूल्य वोट देकर झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाएं। झारखंड में कोविड के समय विपक्षी अपने-अपने घरों में दुबक गए थे। तब राज्य की हेमंत सरकार ने दूसरे राज्यों में काम करने वाले झारखंड के मजदूरों को बस, रेल एवं हवाई जहाज से झारखंड लाने का काम किया।

हमारी सरकार ने महिलाओं के आत्म सम्मानके लिए मंईयां सम्मान योजना लाई, ताकि झारखंड की महिलाएं आत्मनिर्भर हो सकें। जब झारखंड में डबल इंजन की सरकार थी तो वह विद्यालय बंद करने का कार्य किया और जब हेमंत सोरेन की सरकार बनी तो सीएम एक्सीलेंट स्कूल खोला गया। ताकि झारखंड की गरीब जनता के बच्चों को भी उच्च स्तरीय शिक्षा नसीब हो सके। हेमंत की सोच है झारखंड का समग्र विकास। गरीबों के कल्याण के लिए हमारी सरकार ने बिजली बिल माफ किया, 200 यूनिट बिजली फ्री किया, 2 लाख तक किसानों का कर्ज माफ किया। इन सभी कार्यों को चलाने के लिए पुनः तीर धनुष छाप पर वोट देकर मनोज चंद्रा जी को विजय बनाएं। वहीं प्रत्याशी मनोज चंद्रा ने कहा कि सिमरिया विधानसभा के समग्र विकास एवं भ्रष्टाचार मुक्त विधानसभा बनाने के लिए आप सभी अपना आशीर्वाद वोट के रूप में दें। ताकि मैं सिमरिया के विकास में अपना योगदान दे सकूं। कार्यक्रम में पीपरवार, कल्याणपुर, टंडवा, लावालौंग, जबडा, पत्थलगडा, गिद्धौर,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment