इंडिया गठबंधन से रजद प्रत्याशी रश्मि प्रकाश और मंत्री के प्रति झामुमो कार्यकर्ताओं में असंतोष
कान्हाचट्टी(चतरा)। जिला के कान्हाचट्टी प्रखंड अंतर्गत सायल बगीचा में इंडिया गठबंधन के मुख्य दल झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं एक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सुरेश साहू व संचालन प्रखंड सचिव धीरेंद्र कुमार सिंह ने किया। जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीयों ने मंत्री सत्यानंद भोक्ता के प्रति असंतोष व नाराजगी जाहिर करते हुए अपने घटक दलों को सम्मान नही देने का अरोप लगाया। कार्यकर्ताओं का अरोप है कि मान प्रतिष्ठान न देतें है और ना ही कार्यकर्ताओं का फोन उठाते हैं। जबकी हम सभी अपना गठबंधन उम्मीदवार समझकर राष्ट्रीय जनता दल प्रत्याशी को जीतने का कार्य करते रहे हैं। पर प्रतिनिधियों के जीतने के बाद हम गठबंधन के कार्यकर्ताओं को उपेक्षा की नजर से देखा जाता है। जिसके कारण मंत्री के साथ गठबंधन के राजद प्रत्याशी रश्मि प्रकाश के प्रति असंतोष व्याप्त है। बैठक में युवा मोर्चा जिला सचिव बाबूलाल साव, उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, मदगडा पंचायत अध्यक्ष नितेश कुमार भारती ,कैंडी नगर पंचायत अध्यक्ष अलखदेव साव, सचिव मोहम्मद, चिरीदिरी अध्यक्ष विकास कुमार, चारू अध्यक्ष संजय दास के अलावे भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।


















Total Users : 1212998
Total views : 3057894