Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

तेज रफ्तार बस ने टेम्पो में मारी टक्कर, 8 बच्चों सहित 12 की मौत

On: October 20, 2024 11:56 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल
धौलपुरः राजस्थान के धौलपुर जिले के बाड़ी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 11 बी पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार बस ने टेम्पो में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे 12 लोगों की मौत हो गई। हादसे में टेम्पो चालक घायल है, उसे धौलपुर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक बाड़ी शहर की करीम कॉलोनी, गुमट के रहने वाले करीब 15 लोग सरमथुरा इलाके के बरौली में शादी समारोह में गए थे। इनमें ज्यादातर बच्चे शामिल थे। देर रात सभी टेम्पो में सवार होकर बाड़ी लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब 11 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 11 बी पर सुन्नीपुर गांव के पास धौलपुर से जयपुर जा रही तेज रफ्तार बस ने टेम्पो को टक्कर मार दी। पुलिस ने टेम्पो सवार घायलों को बाड़ी अस्पताल पहुंचाया। हादसे में बस भी क्षतिग्रस्त हुई है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

बाड़ी कोतवाली थाना अधिकारी शिवलहरी मीणा ने बताया कि गुमट निवासी इरफान ऊर्फ बंटी (38) का टेम्पो था शादी समारोह के बाद परिवार समेत अपने घर लौट रहा था। सुन्नीपुर के पास बस ने टेम्पो को टक्कर मार दी। हादसे में तीन महिला और आठ बच्चों समेत 12 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान इरफान उर्फ बंटी 38 वर्ष, उसकी पत्नी जूली 34 वर्ष, बेटी आसमा 14वर्ष, बेटा सलमान 8वर्ष, साकिर 6वर्ष, इरफान का भतीजा बेटा सानिफ 9 वर्ष, अजान 5वर्ष, जरीना 35 वर्ष, उनकी बेटियां आसियाना 10 वर्ष, सूफी 7 वर्ष, परवीन 32 वर्ष, बेटा दानिश 10 वर्ष के रूप में हुई है। वहीं साजिद 10 वर्ष को घायल हालत में धौलपुर से जयपुर रेफर किया गया है। बाड़ी अस्पताल के पीएमओ डॉ. हरिकिशन मंगल ने बताया कि रात करीब 12 बजे घायलों को अस्पताल लाया गया। मेडिकल टीम ने सभी को तुरंत इलाज देने की कोशिश की। 14 लोगों को अस्पताल लाया गया था, जिनमें से 10 की मौत हो चुकी थी। 4 घायलों को गंभीर हालत में धौलपुर रेफर कर किया था, लेकिन 2 लोगों की रास्ते में मौत हो गई। दो घायलों का धौलपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हाईवे पर भीषण तबाही: दो बसों की सीधी भिड़ंत के बाद भड़की आग, 7 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत

इटखोरी महोत्सव-2027 को भव्य और यादगार बनाने की तैयारी शुरू: उपायुक्त ने की हाई-लेवल बैठक, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

कोल रोड निर्माण पर आर-पार: वृंदा मोड़ पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू, 5 जून से चक्का जाम की चेतावनी; दूसरी ओर जमीन दाता रैयतों ने विरोध को बताया निजी स्वार्थ

पुलिस की बड़ी चोट: ₹4.5 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट से खुलेगा सिंडिकेट

सीसीएल कोल रोड निर्माण पर चला रैयतों का बुलडोजर: जमीन पर जबरन काम का आरोप, चंद्रगुप्त विस्थापित मोर्चा ने ठप कराया काम

₹55 लाख के स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण में भारी खेल: घटिया ईंट और मिट्टी वाले बालू से खड़ी हो रही दीवारें, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

जुटे झारखंड आंदोलनकारी: संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन, 10 जून को सीएम आवास घेराव की रणनीति तैयार

जंगल से 522 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

गैस सिलेंडर डिलीवरी के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, उपभोक्ताओं में आक्रोश

सरेराह खूनी खेल: बेटी से शादी से इनकार करने पर पिता पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, वारदात सीसीटीवी में कैद

चतरा में ईंधन का कृत्रिम संकट! पेट्रोल-डीजल के लिए पंपों पर लगीं लंबी कतारें, कई जगह ‘नो स्टॉक’ के बोर्ड लटके

प्रशंसा पत्र को लेकर गुमला डीएवी पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल ने एनसीसी कैडेटों की सराहना की

Leave a Comment