Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

चार तस्करों को दस-दस वर्ष का सश्रम कारावास, दो को दस-दस साल और दो को साढ़े तीन-तीन साल की सजा

On: April 5, 2023 7:48 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार सिंह रकी अदालत में बुधवार को नशा के चार सौदागरों को सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई। साथ ही 1 लाख का जुर्माना भी देने का आदेश दिया गया है। जुर्माना नहीं देने की स्थिति में सभी सजायाफ्ता आरोपियों को अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी पड़ेगी। ज्ञात हो कि 10 जून 2021 की मध्यरात्रि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की चार तस्कर अफीम व डोडा लेकर चौपारण के रास्ते बाहर जाने वाले हैं। सूचना पर एसपी के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी निरंजन कुमार मिश्रा एवं पुलिस अवर निरीक्षक अंकित कुमार झा पुलिस उपाधीक्षक केदारनाथ राम के नेतृत्व में इटखोरी थाना क्षेत्र के नगवां पूल के समीप वाहन चेकिंग अभियान लगाईं, इसी दौरान बोलेरो की जांच करने पर 250 ग्राम गीला अफीम व नगद 110000 रुपया बरामद किया गया था। बोलरो पर सुनील कुमार सिंह तथा संदीप कुमार सिंह पिता यशवंत सिंह साकिन बकचुंबा थाना राजपुर जिला चतरा सवार थे। इसी दौरान एक मिनी ट्रक आई जिस पर बहादुर सिंह पिता माडा सिंह साकिन लोंगवार जिला संगरूर तथा कुलवंत सिंह पिता देयाल सिंह साकिन रतीके जिला संगरूर पंजाब सवार थे। ट्रक जांच करने पर उसमे ढाई किवंटल डोडा लदा मिला, जिसे जब्त किया गया। कांड में सरकार की ओर से लोक अभियोजक एलबी मंडल व बचाव पक्ष की ओर से सुबोध कुमार मिश्रा और संत कुमार सिंह ने अपनी अपनी दलील पेश की। सभी साक्ष्य के आलोक में अभियुक सुनील कुमार सिंह और संदीप कुमार सिंह को साढ़े तीन साल की सजा और 15000 के जुर्माने की सजा सुनाई गई, जुर्माना नहीं देने के स्थिति में छह माह का अतरिक्त कारावास की सजा सुनाई गई। इसी प्रकार अभियुक्त बहादुर सिंह एम कुलवंत सिंह को 10-10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई और एक एक लाख का जुर्माना लगाया गया। जुर्माना नहीं देने की स्थिति में एक-एक साल की अतरिक्त कारावास की सजा सुनाई गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

स्वास्थ्य केंद्र में घोटाले की सुगबुगाहट; बिना विधिक मापी के सरकारी राशि की निकासी का आरोप, ट्रेजरी स्कैम से तार जुड़ने की आशंका

पुलिस पर पथराव और महा-चक्काजाम के 5 साल पुराने मामले में बड़ी कार्रवाई; कोर्ट के वारंट पर 3 आरोपी गिरफ्तार

तमासीन जलप्रपात का कायाकल्प करने धरातल पर उतरे डीसी; गेस्ट हाउस मरम्मत, पार्किंग और पुल चौड़ीकरण की रूपरेखा तैयार

नई रेलवे लाइन के लिए ग्रामसभा का खेल; उरदा-धनगडा ट्रैक हेतु 6 गांवों का अनापत्ति प्रस्ताव फंसा, सिसई में बैठक विफल

प्रखंड-अंचल कार्यालय में डीसी का औचक निरीक्षण; बोले— जनता को दफ्तरों के चक्कर कटवाए, तो अफसरों पर सीधे होगी कार्रवाई

मौत के बाद भड़का महा-आक्रोश; शव को सड़क पर रख ग्रामीणों ने 7 घंटे तक किया चक्काजाम

थानों में सजी शांति समिति की महफिल; बकरीद पर्व को भाईचारे से मनाने का संकल्प

बिजली संकट पर फूटा जनता का महा-आक्रोश; पावर ग्रिड पहुंचे दर्जनों लोग, बिजली विभाग के खिलाफ जमकर निकाली भड़ास

भंडरा के ग्राम भैंसमुंदो में पी.एल.वी. द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहरदगा में सीएसआर फंड के दुरुपयोग पर उठे सवाल, बैरिकेटिंग पर खर्च को लेकर नाराजगी*

गंगा दशहरा महोत्सव को लेकर जिले में उत्साह चरम पर,सचिन कुमार साहू ने किया जनआह्वान

एम्स देवघर का स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न; केंद्रीय मंत्री और सांसद ने किया शिरकत

Leave a Comment