झारखण्ड/गुमला -घाघरा, घाघरा प्रखंड के सारंगो नवाटोली में युवा संघ नवाटोली द्वारा आयोजित पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन फाइनल मैच के साथ रविवार को देर शाम 5 बजे हुआ। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि सीआरपीएफ डीआईजी रविंद्र भगत, थाना प्रभारी तरुण कुमार, मुखिया राजेश बड़ाइक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच का शुभारंभ किया।
फाइनल मैच घाघरा के सीनियर वर्ग में हालमाटी एवं पुसो बधाइरटोली की टीम के बीच खेला गया। जिसमे पेनाल्टी में हालमाटी की टीम 1 गोल से जीत हासिल कर विजेता टीम बनी। जवकि जूनियर वर्ग के फाइनल मैच में सारजामा की टीम ने पर्पल स्टार घाघरा की टीम को 2 – 0 से पराजित कर विजेता टीम बनी।
वही लोगो को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सीआरपीएफ के डीआईजी रविन्द्र भगत ने कहा कि खेल से शरीर के साथ साथ मस्तिष्क का भी विकास होता है। खेल के माध्यम से भी लोग अपना परचम लहरा रहे। पहले कहा जाता था कि खेलोगे कूदोगे तो होगे खराब। लेकिन आज यह बात गलत साबित हो रही है। खेल के क्षेत्र में भी लोग खुद को स्थापित कर बेहतर मुकाम तक पहुंच रहे हैं। थाना प्रभारी तरुण कुमार ने भी खिलाड़ियों एवं दर्शकों को संबोधित करते हुवे खिलाड़ी एवं युवा पीढ़ी को नशा से परहेज करने की बात कही, ताकि खेल में शराब बाधा न बने। वह अतिथियों द्वारा विजेता उपविजेता और तृतीय चतुर्थ स्थान आने वाले टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इसके पूर्व अतिथियों का पारंपरिक रीति रिवाज के साथ स्वागत करते हुए मंच तक ले जाया गया।
मौके पर मुखिया राजेश बड़ाइक, बालकिशुन उरांव,छोटेलाल उरांव,समीर उरांव, अनदीप उरांव सहित सैकड़ों की संख्या में खिलाड़ी एवं दर्शक उपस्थित थे।
*घाघरा प्रखंड के सारंगो नवाटोली में पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हुआ – मुख्य अतिथि के रूप में सीआरपीएफ डीआईजी रविंद्र भगत उपस्थित थे*
By Ajay Sharma
On: September 8, 2024 7:19 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 1123821
Total views : 2943734