न्यूज स्केल संवाददाता
पत्थलगड़ा(चतरा)। पत्थलगड़ा प्रखंड क्षेत्र के सिमाने पर भूराही नदी पर बनने वाले पुल का शिलान्यास शनिवार को भाजपा सांसद कालीचरण सिंह व सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास ने संयुक्त रुप से किया। पुल निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग विशेष प्रमंडल चतरा के द्वारा किया जाएगया। इस अवसर पर सांसद व विधायक ने कहा कि पुल का निर्माण हो जाने से पत्थलगड़ा व सिमरिया प्रखंड जुड़ जाएगा। जिससे दोनों प्रखंड के लगभग एक दर्जन से अधिक गांव के लोगों को लाभ मिलेगा। ज्ञात हो कि पत्थलगड़ा व सिमरिया प्रखंड के सीमाने में ग्रामीणों की बहुप्रतिक्षित मांग भुराही नदी पर पुल निर्माण अब पूरा हो रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि दो वर्ष पूर्व विधायक से तपसा गांव भ्रमण के क्रम में पुल निर्माण की मांग की गई थी। जिसे विधायक ने गंभीरता से लिया। पुल निर्माण के शिलान्यास होने से पत्थलगड़ा समेत सिमरिया के तपसा हांडे, उरब, बारातरी, सिंहपुर, टेटूवातरी समेत अन्य गांव के ग्रामीण काफी उत्साहित हैं। मौके पर भाजपा नेता दिनेश्वर भुइयां, उज्वल दास, मंडल अध्यक्ष सतीश दांगी, भाजपा नेता सुनीता देवी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रमिला देवी, कुसुमलता कुशवाहा, सिंघानी मुखिया राधिका देवी, अमित तिवारी, गिरधारी राणा, विजय दांगी, आशीष दांगी, राजेंद्र प्रजापति, सुनील गंझू, सुरेश दांगी, कैलाश दांगी, पंकज गिरी, अंबिका यादव, संदीप सिंह, पवित्र पांडेय, मुकुल दांगी, आदित्य राणा, दिनेश्वर दांगी आदि उपस्थित थे।
सांसद एवं विधायक ने किया भूराही नदी पर पुल निर्माण का शिलान्यास

By newsscale
On: September 7, 2024 10:56 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1119425
Total views : 2938000