Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

एनटीपीसी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवीनीकरण कार्य का सांसद व विधायक ने किया शुभारंभ

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
टंडवा (चतरा)। शुक्रवार को टंडवा प्रखंड स्थित एनटीपीसी परियोजना द्वारा सामुदायिक कल्याण कोष से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नवीनीकरण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सांसद कालीचरण सिंह, विधायक किसुन कुमार दास व महाप्रबंधक राजीव सिन्हा ने संयुक्त रूप से शिलापट्ट का अनावरण कर किया। सीजीएम अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि बुनियादी ढांचे के विकास से आइसीयू जैसे बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को उपलब्ध कराने में नवीनीकरण महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। वहीं परियोजना प्रभावित गांवों में 300 सोलर लाइटें लगाई जायेंगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार एनटीपीसी द्वारा ढांचागत विकास में लगभग तीन सौ करोड़ की राशि खर्च की जायेगी। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुदीप कुमार, जीएम (प्रचालन एवं अनुरक्षण) राजीव सिन्हा, मानव संसाधन विभाग के अपर महाप्रबंधक नीरज कुमार राय, उप महाप्रबंधक धीरज गुप्ता, उप महाप्रबंधक सिविल आनंद स्वामी, वरिष्ठ प्रबंधक अभिषेक आनंद, उज्वल सिंह, सीएसआर एक्जीक्यूटिव एनए शिपो समेत अन्य मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment