Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सरकारी स्कूल में आयरन की गोली खाने से 32 बच्चे बिमार, पांच रेफर, अभिभावकों ने अस्पताल में किया हंगामा

On: July 27, 2024 11:01 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल डेस्क
पटना/पश्चिमी चंपारण। बिहार राज्य के पश्चिमी चंपारण जिला अंतर्गत रामनगर प्रखंड के डैनमरवा पंचायत स्थित मध्य विद्यालय मुंडेरा में शनिवार को मिड डे मील के बाद आयरन की गोली खाने से 60 में से 32 बच्चों ने चक्कर आने और बेहोशी की शिकायत की। सभी को आनन-फानन में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। जिसमें पांच की हालत खराब होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं उक्त घटना से अभिभावकों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। जिससे अफरा-तफरी मची रही। स्थानीय अस्पताल में जैसे ही बीमार बच्चे पहुंचने लगे, उनके माता-पिता रोते-बिलखते हुए अस्पताल पहुंचने लगे। भीड़ के कारण डॉक्टरों को मरीजों के इलाज में दिक्कतें होने लगीं। वहीं भीषण गर्मी के कारण सभी पसीने से तरबतर हो गए, हालात बेकाबू होते देख पुलिस को भी अपने वाहन से बच्चों को मंगाना पड़ा। स्थिति गंभीर देखकर मौके पर एसडीपीओ नंदजी प्रसाद, थानाध्यक्ष ललन कुमार, अंचलाधिकारी वेद प्रकाश, प्रखंड विकास पदाधिकारी अजित कुमार लगातार गतिविधि पर नजर रखे रहे। इस बाबत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण प्रभारी ने बताया कि पीएचसी पहुंचे सभी बच्चों का इलाज किया गया है। इनमें से करीब पांच बच्चों को निजी एंबुलेंस से सदर अस्पताल बेतिया रेफर किया गया है। शेष बच्चों की हालत काबू में है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गजवा पंचायत में रूआर 2026 को लेकर बैठक आयोजित, जीरो ड्रॉपआउट व शत-प्रतिशत नामांकन पर दिया गया जोर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर मिठाई बांटी, आतिशबाजी

योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश, खेल अवसंरचना, कौशल विकास व रोजगार योजनाओं पर विशेष जोर

महिला समूहों को सोलर पंप का वितरण, कृषि व आजीविका में बढ़ेगी महिलाओं की आत्मनिर्भरता

संजना सिलाई मशीन एवं संतोष श्रृंगार स्टोर का उद्घाटन

महायज्ञ की धूम, कलश यात्रा व नगर भ्रमण से भक्तिमय माहौल

लोटार डैम गहरीकरण को लेकर प्रशासन सक्रिय, स्थल निरीक्षण कर बनी रणनीति

तीन वर्षों बाद बहाल हुई बिजली, लगा नया ट्रांसफार्मर

विकास की दो बड़ी पहल, सीसीएल और एनटीपीसी के साथ एमओयू, वीरहोर परिवारों के आवास मरम्मत व मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा विकास

पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक, डीआईजी ने संगठित अपराध व मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश

‘बेस्ट शेफ ऑफ द ईयर’ बने विक्की साव; बोले- “खाना बनाने से ज्यादा परोसने का भाव महत्वपूर्ण”

झारखंड में अव्वल बना गुमला – 11वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

Leave a Comment