न्यूज स्केल डेस्क
रांची/गिरिडीह। जिले के गिरिडीह में मुहर्रम के दौरान हुए झड़प व पथराव की घटना में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन लोगों को देर रात हिरासत में ले लिया है। पुलिस फिलहाल हिरासत में लिये गये लोगों से पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस के इस कार्रवाई के खिलाफ भाजपा और भाजयुमो ने संयुक्त रूप से नगर थाना के समक्ष प्रदर्शन करते हुए अरोप लगाया कि पुलिस ने एक तरफा कार्रवाई करते हुए निर्दाेष लोगों को हिरासत में लिया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि अगर निर्दाेष लोगों को नहीं छोड़ा गया तो आंदोलन को और तेज करेंगे। ज्ञात हो कि मंगलवार रात करीब 10ः00 बजे मौलाना आजाद चौक के पास आ रहे जुलूस को लेकर शिव मोहल्ला के पास दो पक्षों में झड़प हो गई। जिसमें दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ था। इस दौरान उपद्रवियों ने एक स्कूटी को क्षतिग्रस्त करने के साथ एक दुकान के शीशे को भी तोड़ दिया था। घटना के बाद दोनों पक्षों के साथ पुलिस ने बैठक करमामले को शांत कराया और देर रात से ही उपद्रवियों को चिन्हित करने का कार्य शुरू कर दिया गया। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। देर रात पुलिस ने छापामारी कर तीन लोगों को हिरासत में लिया है। जबकी प्रदर्शनकारियों में भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुरेश साव, चुन्नू कांत, विनय कुमार सिंह समेत भाजपा और भाजयुमो के कार्यकर्ता शामिल थे।
मुहर्रम में हुई झड़प मामले में पुलिस ने तीन को लिया हिरासत में, भाजपाईयों ने कार्रवाई के खिलाफ किया प्रदर्शन

By newsscale
On: July 18, 2024 8:17 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1142325
Total views : 2969176