न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर अंचल के ब्रह्मपुर समेत अन्य गांव से काफी संख्या में महिला व पुरुष मंगलवार को प्रखंड़ सह अंचल कार्यालय पहुंचे। जहां पंजी टू में फर्जी तरीके से अपने पूर्वजों का नाम हटा कर दूसरे का नाम अंकित करने का आरोप लगाते हुवे मंझगंवा, तरी, घटेरी व ब्रह्मपुर गांव के ग्रामीणों ने आंचल कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना दिया। धरना मोहम्मद लतीफ के नेतृत्व में दिया गया। इस दौरान एक हस्ताक्षर युक्त आवेदन बीडीओ सह सीओ राहुल देव को भी दिया। आवेदन में कहा गया है कि ब्रह्मपुर गांव के आस-पास 1 सौ 70 एकड़, 66 डिसमिल जमीन गैरमजरुआ है। जो गिद्धौर आंचल कर्मियों के मिली भगत से मझगवां पंचायत के खीरू महतो व उसकी पत्नी गुंजरी देवी, सोमर मियां व पत्नी नसीरन खातून, चरण प्रसाद यादव, शईद मियां, सबीर मियां ने फर्जी तरीके से पंजी टू में नाम दर्ज करा लिया है। नाम दर्ज सभी अपने-अपने माता-पिता एवं दादा-दादी के नाम से फर्जी पंजी टू तैयार करवरकर वास्तविक पंजी टू में कर्मियों के मिलीभगत से सम्मिलित करवा लिए हैं। जबकि ग्रामीणों का कहना है कि यह जमीन में लगभग 80 वर्ष पूर्व से खेती करते आ रहे हैं। पंजी टू में फर्जी तरीके से नाम जोड़ने को लेकर एक आवेदन चतरा समाहरणालय सभा कक्ष में जनता दरबार में भी दी गई है। अक्रोषित ग्रामीणों ने फर्जी तरीके से पंजी टू से नाम हटाने व बंदोबस्ती किए कागजात को जाली घोषित करने की मांग की गई है। धरना में काफी संख्या में महिला व पुरुष शामिल थे।
पंजी 2 में अवैध रूप से नाम अंकित करने को लेकर ग्रामीणों ने अंचल कार्यालय में दिया धरना

By newsscale
On: July 10, 2024 12:23 AM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 1174706
Total views : 3005323