Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कोल वाहन मालिकों ने डीएमओ चालान की वैधता बढ़ाने की रखी मांग

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
टंडवा (चतरा)। मंगलवार को टंडवा प्रखंड अंतर्गत सीसीएल से विस्थापित-प्रभावित क्षेत्र के ट्रक-हायवा वाहन संघ ने झामुमो नेता मनोज चंद्रा के नेतृत्व में खनन पदाधिकारी मनोज टोप्पो से मुलाकात की। जहां कोल ट्रांसपोर्टिंग के लिए डीएमओ चालान की वैधता पूरे राज्य क्षेत्र में न्यूनतम 24 घंटे व अंतरराज्यीय परिवहन के लिए 48 घंटे करने का आग्रह किया गया। बिजय साहु ने बताया कि व्यवहारिक तौर पर कांटा घर से पेपर बनाने,बेरियर से बाहर निकलने, बिल्टी कटवाने, डीजल लेने तथा नो एंट्री में घंटों समय बर्बाद होने के तथ्यों से अवगत कराये हैं। वहीं परिस्थितियों को दरकिनार कर जुर्माना व अन्य प्रशासनिक कार्रवाई से बचाने की मांग पर डीएमओ ने यथोचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। लोगों की मानें तो विभागीय कार्रवाई से बचने के लिए चालकों द्वारा निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने से दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। आवेदन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री झारखंड, उपायुक्त चतरा, एसडीओ सिमरिया तथा सीसीएल के आम्रपाली व आम्रपाली प्रबंधक को भी दी गई है। मौके पर प्रकाश यादव, अनिल कुमार, दिनेश साहु, बसंत कुमार समेत अन्य मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment