Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

स्कली बच्चों से भरी वैन दुर्घटनाग्रस्त, दर्जन भर बच्चे घायल, 4 रेफर

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल डेस्क
रांची/गिरिडीह। शनिवार को गिरिडीह में जमुआ-कोडरमा मुख्य मार्ग स्थित पेटहंडी तालाब के पास स्कूली बच्चों से भरी टाटा मैजिक वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें करीब एक दर्जन बच्चे घायल हो गए। कुछ बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गए हैं, जिन्हें धनबाद में भर्ती किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के जमुआ में संचालित इंपीरियल स्कूल ऑफ लर्निंग के बच्चे एक टाटा मैजिक वैन जेएच 20 बी 9871 से छुट्टी के बाद सवार होकर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान पेटहंडी तालाब के पास विपरीत दिशा से आ रही मछली लदी वाहन से बच्चे से भरी वैन की टक्कर हो गई। जिसमें दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और वैन बीच सड़क पर पलट गयी और सभी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। वहीं स्थानिय लोगों और वाहन चालकों ने बच्चों को उठाकर आस-पास के अस्पताल में पहुंचाया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के अभिभावक घटनास्थल पर पहुंचकर अपने बच्चों को लेकर इलाज के लिए ले गए। घटना में करीब 12 बच्चे घायल हुए हैं, जिनमें कुछ को गंभीर चोटें आई है जिन्हें उनके अभिभावक इलाज के लिए धनबाद लेकर चले गए हैं। चार बच्चों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया। बाकी बच्चों का इलाज जमुआ अस्पताल मंे किया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment